{"_id":"6a48d85946e87244660175a4","slug":"codeine-cough-syrup-teams-searching-for-four-of-shubham-close-associates-in-varanasi-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडीन कफ सिरप: शुभम के चार करीबियों की तलाश कर रहीं टीमें, गैंग लीडर समेत 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडीन कफ सिरप: शुभम के चार करीबियों की तलाश कर रहीं टीमें, गैंग लीडर समेत 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Sat, 04 Jul 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:24 PM IST
सार
Varanasi News: कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के चार करीबियों की तलाश की जा रही है। साथ ही एसआईटी ने कफ सिरप तस्करी के आरोपियों की पूरी सूची तैयार की है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में भगोड़े शुभम जायसवाल के करीबी प्रशांत उपाध्याय, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल के खिलाफ एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मडौली निवासी प्रशांत उपाध्याय की संपत्ति जब्त करने का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। एसटीएफ लखनऊ ने गोलघर मैदागिन निवासी मिलिंद यादव, गौरव जायसवाल, वरुण सिंह को भी रडार पर लिया है। एसआईटी ने कफ सिरप तस्करी के आरोपियों की पूरी सूची तैयार की है। शुभम जायसवाल के इनर सर्किल में शामिल आरोपियों की संपत्तियों की जब्त होगी।
विज्ञापन
गैंग लीडर समेत 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
सारनाथ पुलिस ने कफ सिरप तस्करी मामले में गैंग लीडर लोकेश अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लोकेश अग्रवाल एक संगठित गिरोह चला रहा था। महमूरगंज निवासी लोकेश के अलावा सारनाथ के विष्णु कुमार पांडेय, प्रतीक कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रयागराज निवासी फैजुर रहमान, कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सारू, मो. सैफ, आकाश पाठक और मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ सारनाथ, कोतवाली और रोहनिया में प्राथमिकी दर्ज है। गैंग लीडर सहित कई आरोपियों पर पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन