फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   code of cunduct: police seized more than 10 lakh cash and 14 kg silver

चुनावी चौकसीः पूर्वांचल में 10 लाख से अधिक नकदी, 14 किलोग्राम चांदी बरामद

Wed, 11 Jan 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
code of cunduct: police seized more than 10 lakh cash and 14 kg silver
चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चल रहा अभियान - फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर पूर्वांचल में वाहनों की तलाशी में मंगलवार रात और बुधवार को वाराणसी, जौनपुर और मऊ में 10 लाख से अधिक रुपये और 14 किलोग्राम चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन

कागजात दिखाने पर कुछ रुपये छोड़ दिए गए, जबकि बाकी जब्त कर लिए गए।
वाराणसी के चौकाघाट पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने काली फिल्म लगी स्कार्पियो से 14 किलोग्राम चांदी और 1.35 लाख रुपये बरामद किए।  
बिहार के गोपालगंज के मीरगंज निवासी व्यापारी अनिल इस बारे में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने स्कार्पियो सीज कर नगदी और चांदी जब्त कर ली।
भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल के समीप उद्यमी आरके चौधरी की फार्चूनर से पुलिस ने दो लाख 62 हजार दो सौ रुपये बरामद किए। उद्यमी के कागजात दिखाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर में नईगंज तिराहे पर पंकज श्रीवास्तव से पांच लाख रुपयेे बरामद किए गए।
शाम को कागजात दिखाने पर रुपये वापस कर दिए गए।
मऊ में मंगलवार की रात ग्यारह बजे भीमपुरा तिराहे पर बलिया से लखनऊ जा रही बस में एक यात्री के झोले से पुलिस ने एक लाख 55 हजार रुपये बरामद किए। कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसकी सूचना चुनाव आयोग सहित उच्चाधिकारियों को दे दी है। रुपयों के स्वामी की पहचान बलिया जिले के बभनौली निवासी मारकंडेय नाथ पांडे के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed