फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   code of cunduct for priest and staff of kashi vishwnath temple

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पुजारियों-कर्मचारियों के लिए नियम

Mon, 09 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
code of cunduct for priest and staff of kashi vishwnath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर आचार संहिता को मंजूरी - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
काशी विश्वनाथ मंदिर आचार संहिता को न्यास परिषद की मंजूरी मिल गई है। अधिग्रहण के 34 वर्ष बाद पहली बार इस तरह का प्रस्ताव न्यास परिषद ने स्वीकृत किया है, जो पुजारियों और कर्मचारियों पर सेवा नियमावली की तरह लागू होगा।
विज्ञापन

इसमें पुजारियों के लिए आदर्श आचरण के साथ ही कार्यपद्धति, पूजा पद्धति के नियम होंगे तो कर्मचारियों के लिए अनुशासन और ड्रेस कोड। 

बाबा के दरबार में पूजा, कर्मकांड, धार्मिक अनुष्ठान शास्त्रों-धर्मग्रंथों और प्रथाओं के अनुसार हो सके, इसके लिए आदर्श आचार संहिता बनाई जाएगी। पुजारियों के लिए कार्यपद्धति और पूजा पद्धति के नियम बनाए जाएंगे। इसके तहत बिना त्रिकाल संध्या पूजा के कोई पुजारी मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। शुद्ध मंत्रोच्चार, रुद्री पाठ का ज्ञान अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

पुजारियों के किसी विशिष्ट श्रद्धालु के मंदिर में आने पर बयानबाजी पर भी प्रतिबंध होगा। परंपराओं, पूजा विधियों का पालन अनिवार्य किया जाएगा। 

इसी तरह कर्मचारियों, सेवादारों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा ताकि श्रद्धालु कर्मचारियों को पंडा-पुजारी समझ कर भ्रमित न होने पाएं।
उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ मंदिर के अधिग्रहण के बाद से अभी तक कर्मचरियों, पुजारियों के लिए सेवा नियमावली तक नहीं लागू हो सकी है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आचार संहिता मंजूर कर ली गई है। जल्द ही विद्वानों, आचार्यों की राय से इसे तैयार कर लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed