फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coconut

कोरोना काल में नारियल से बढ़ाएं इम्यून सिस्टम

Wed, 02 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
coconut
वाराणसी। गर्मी के मौसम व कोरोना काल में नारियल का पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। शरीर के लिए नारियल का पानी वरदान माना जाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं। इसी के साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, एंजाइम्स, बी कंपलेक्स विटामिन, विटामिन सी, मौजूद होता है। जिससे नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। विश्व नारियल दिवस पर नारियल के फायदे को हमने विशेषज्ञ डॉ. ऋचा मिश्रा से जाना।
विज्ञापन

एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर
आर्य महिला पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. ऋचा मिश्रा बताती हैं कि कच्चे नारियल का पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। नारियल पानी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुड़ मौजूद होते हैं। यह शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत करने के साथ कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन

दिल को रखे स्वस्थ
नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाना चाहिए। नारियल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।
ये भी हैं फायदे
नारियल एक अच्छा एंटीबायोटिक है जो आपको हर तरह की एलर्जी से बचाता है। नारियल का तेल अच्छा सनस्क्रीन है। धूप में जाने से पहले इसे लगाकर निकले महंगे सनस्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन लोगों को गर्मियों में नाक से खून आता है उनके लिए नारियल दवा की तरह काम करता है। इसे मिश्री के साथ खाने से नकसीर की समस्या दूर हो जाती है। नारियल के छिलके से तैयार जूट बाग प्लास्टिक का बहुत बड़ा विकल्प है। जूट से तैयार ये बैग कई लड़कियों व महिलाओं के लिए रोजगार का साधन भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed