फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coastal rowing will start in Varuna river from June in varanasi

Varanasi: जून से वरुणा में शुरू होगी कोस्टल रोइंग, काशी की इन नदियों में रोमांचक खेलों का उठा सकेंगे लुत्फ

Wed, 27 Mar 2024 09:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

काशी की गंगा व वरुणा नदी में जल्द ही रोमांचक खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे। रोमांचक खेलों को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी रोइंग एसोसिएशन ने खेल निदेशालय से दो नाव और कोच की मांग की है। 

विज्ञापन
Coastal rowing will start in Varuna river from June in varanasi
water sports - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा और वरुणा नदी में जल्द ही रोमांचक खेलों की शुरुआत होगी। वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी रोइंग एसोसिएशन ने खेल निदेशालय से दो बोट और कोच की मांग की है। एसोसिएशन के मुताबिक जून तक सेलिंग उपकरण मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


रोइंग के लिए ढाई फीट पानी होना चाहिए। गर्मियों में गंगा का जलस्तर काफी कम हो जाता है। ऐसे में राइंग के लिए ये समय सर्वाधिक उपयुक्त होगा। रोइंग शुरू हो जाने पर काशी के खिलाड़ियों को बाहर सेलिंग सीखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। काशी में ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन


वाराणसी रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि गंगा और वरुणा नदी को नौकायन शुरू करने के लिए चुना गया है। अप्रैल में प्रयागराज के विशेषज्ञों की टीम काशी आकर खेल तैयारियों का जायजा लेगी। इसके साथ ही सुरक्षा उपायों की जानकारी भी लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रीय संघ के सदस्य काशी का दौरा कर काशी को स्पोर्ट्स पर्यटन से जोड़ने को हरी झंडी दे चुके हैं। इसमें प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के अलावा खेल विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed