फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coach misdeed two cricketers under pretext of selecting them for Under-14 team been arrested in varanasi

UP: दुष्कर्म के आरोपी ने हाथ जोड़े...गिड़गिड़ाया- मुझे माफ कर दो, बच्चों से की थी हैवानियत; पत्नी भी थी परेशान

Sat, 06 Dec 2025 06:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने आरोपी कोच को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। दो क्रिकेटरों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
coach misdeed two cricketers under pretext of selecting them for Under-14 team been arrested in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भेलूपुर पुलिस ने क्रिकेट में सिलेक्शन करने के नाम पर बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोपी मुरारी लाल उर्फ गौतम गोड़ निवासी मीरावन थाना जन्सा हाल पता सीर गोवर्धनपुर के रहने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले वह हाथ जोड़कर जमीन पर लेट गया। बोलने लगा- हमको माफ कर दीजिए।

विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने गिरफ्तार आरोपी को मीडिया के साथ पेश करते हुए बताया कि आरोपी अपने पत्नी से कोरोना से पहले तलाक ले लिया है। पत्नी उसके गलत आदत के कारण उसे अलग हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी वर्ष 2021 में लंका थाने से बच्चों के साथ केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने के नाम पर और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दुष्कर्म करने के बाद बचता रहा सिर्फ एक बार लंका में दूसरी बार भेलूपुर में पकड़ा गया। सुधीर त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्को सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी किशोर को सिर्फ निशाना बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 में चयन के बहाने दो क्रिकेटरों से कोच ने किया था दुष्कर्म
भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के दो किशोरों से अभ्यास और अंडर-14 में चयन के बहाने क्रिकेट कोच मुरारी लाल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को राजातालाब निवासी मुराली लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी काशी जोन ने गहनता से जांच के आदेश दिए थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 और 15 साल के किशोर कोच के पास अभ्यास करते हैं। पहले एक किशोर के साथ कोच ने लखनऊ में अंडर-14 में सलेक्शन कराने और उसके पहले मेडिकल चेकअप करने के बहाने दुष्कर्म किया। फिर दूसरे किशोर के साथ लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। तबीयत बिगड़ने पर एक किशोर को उसकी मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की जांच में किशोर ने आपबीती सुनाई। 

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, चाैकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक लवकुश यादव, काॅ. सुमित साही, सूरज कुमार भारती, सचिन, अखिलेश गिरी, शैलेंद्र और काॅ. अश्वनी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed