{"_id":"5eef9ffe8ebc3e42b82f35c4","slug":"co-s-steno-suspended-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: सीओ का स्टेनो निलंबित, भूमि विवाद में 50 हजार की घूस लेने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: सीओ का स्टेनो निलंबित, भूमि विवाद में 50 हजार की घूस लेने पर हुई कार्रवाई
Sun, 21 Jun 2020 11:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सीओ मधुबन के आशुलिपिक (स्टेनो) दिनेश कुमार को रविवार की शाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि रणजीत सिंह निवासी अईलख थाना हलधरपुर और विपक्षी जगजीवन राम निवासी अईलख थाना हलधरपुर के मध्य रास्ते का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जिसके संबंध में एक दूसरे के प्रार्थना पत्रों की जांच क्षेत्राधिकारी मधुबन द्वारा की जा रही थी। स्टेनो ने विवाद को सुलझाने एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन कार्यालय में एसी लगाए जाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर स्टेनो को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन