{"_id":"591dcc814f1c1bd529f2407e","slug":"cng-buses-to-run-from-october-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर वाराणसी में अक्टूबर से चलेंगी सीएनजी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर वाराणसी में अक्टूबर से चलेंगी सीएनजी बसें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 19 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
गेल बिछाएगी 37 किमी पाइप लाइन
- फोटो : demo
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर वाराणसी की सड़कों पर अक्तूबर से सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। इसके लिए शहर में पांच स्थानों पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही, 37 किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
जेएनयूआरएम की सभी सिटी बसें सीएनजी से ही चलेंगी। इन बसों को सीएनजी में बदलने का निर्देश शासन ने जारी कर दिया है।
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने गेल इंडिया लिमिटेड को निर्देशित किया है कि गैस पाइप लाइन बिछाने और फिलिंग स्टेशन बनाने का काम अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाए।
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण को इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी है। वह गेल के अधिकारियों से सहयोग और समन्वय स्थापित करेंगे। इस मसले पर लखनऊ में मुख्य सचिव एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद योजना से जुड़ी जानकारियां कमिश्नर ने यहां साझा कीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गेल की ओर से 570 करोड़ की लागत से फूलपुर से हल्दिया तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वाराणसी मंडल में पाइप लाइन कार्य की प्रगति की समीक्षा हुई है। अक्तूबर-नवंबर तक सभी सिटी बसों में सीएनजी सिस्टम लगाने का निर्देश है।
इसका खर्च स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा। करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी और चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में सीएनजी की डिमांड का आंकलन कराया जाएगा। मांग के अनुरूप इन क्षेत्रों में भी गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

Trending Videos
इन पांच स्थानों पर बनेंगे गैस स्टेशन
सीएनजी
रथयात्रा, हरिश्चंद्र घाट, बीएचयू, लहरतारा एवं डीएलडब्ल्यू क्षेत्र। अक्तूबर तक यहां फिलिंग स्टेशन बनाकर 24 घंटे सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाएगी। इसके बाद जरूरत के आधार पर अन्य क्षेत्रों में फिलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
गेल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पाइप लाइन बिछाने के सीवर एवं पेयजल की मौजूदा पाइप लाइन किसी तरह क्षतिग्रस्त न होने पाए।