{"_id":"58fcf2ff4f1c1bae7e8b45dc","slug":"cmo-cannot-find-any-doctor-who-do-private-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों को 15 दिन में भी नहीं तलाश पाए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों को 15 दिन में भी नहीं तलाश पाए सीएमओ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 24 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने एक सप्ताह में मांगी थी डॉक्टरों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर नकेल कसने में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों की हनक काम नहीं कर रही है। डीएम और सीएमओ दोनों ऐसे डॉक्टरों को चिहिन्त करने में ही अटके हुए हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर निश्चिंत हैं।
हालत यह है कि डीएम ने सीएमओ से जो सूची एक सप्ताह में मांगी थी, 15 दिन बीतने के बावजूद किसी डॉक्टर पर कार्रवाई की बात तो दूर एक नाम तक सामने नहीं आया है।
प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई की बता कही थी।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सक्रियता दिखाते हुए निजी प्रैक्टिस करने वाले 50 डॉक्टरों को अनुमान लगाते हुए सीएमओ से एक सप्ताह में सूची मांगी थी। डीएम ने तो गोपनीय जांच कराने की बात कही थी लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
उधर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह भी चार डॉक्टरों की सूची डीएम कार्यालय को भेजने का दावा कर रहे हैं जबकि डीएम की मानें तो उन्हें सूची नहीं मिली है।