वाराणसी में होने वाले पर्यावरण कुंभ का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, आएंगे कई केंद्रीय मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस कुंभ में पर्यावरणीय संकट पर चर्चा व उसका समाधान ढूंढने के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें पर्यावरणविद डॉ. वंदना शिवा, सुरेश जी सोनी, डॉ. मिशेल डॉनिनो, केसी अग्रवाल, डॉ. शेखर मांडे, डॉ. एलएस राठौर, डॉ. विजय भटकर भी इस कुंभ का हिस्सा बनेंगे।
‘पर्यावरण व भारतीय जीवन शैली’, ‘उपभोक्तावाद व पर्यावरण की चुनौतियां’, ‘कृषि व पर्यावरण’ और ‘जल व ऊर्जा’ जैसे विषयाें के अलग अलग सत्र चलेंगे। पर्यावरण कुंभ के तहत तीन दिवसीय वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सीएसआईआर के रिसर्च लैब व रिसर्च इंस्टीट्यूट भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं।
कुलपति ने बताया कि पर्यावरण कुंभ की वेबसाइट तैयार की गई है। जो भी कुंभ का हिस्सा बनना चाहता हैं वो इस वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। इस पर लोग अपने विचार भी साझा कर सकते हैं।
महाकुंभ से पहले प्रदेश भर में पांच कुंभ
इस पर्यावरण कुंभ में साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस कुंभ की मेजबानी काशी विद्यापीठ करेगा। इसके साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय इसमें सहयोगी भूमिका में रहेंगे। बता दें कि महाकुंभ से पहले प्रदेश भर में पांच कुंभ आयोजित किए जा रहे हैं। काशी में पर्यावरण कुंभ, वृंदावन में मातृ शक्ति कुंभ, लखनऊ में युवा कुंभ अयोध्या में सामाजिक समरसता कुंभ और प्रयाग में नेत्र कुंभ। महाकुंभ के पूर्व इन वैचारिक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है।