फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi visits Varanasi, conducts aerial survey and gives instructions

Varanasi News : सीएम का वाराणसी दौरा, हवाई सर्वेक्षण कर दिए निर्देश, वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे

Sat, 15 Feb 2025 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 09:42 PM IST
सार

सीएम योगी वाराणसी दौरे पर थे इस दौरान सीएम ने हवाई सर्वे कर भक्तों की भीड़ के इंतजाम करने का निर्देश दिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर बच्चों के बीच चॉकलेट बांटते नजर आए और वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

विज्ञापन
CM Yogi visits Varanasi, conducts aerial survey and gives instructions
शादी समारोह में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार


विज्ञापन
सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए हवाई सर्वे किया और अधिकारियों को निर्देश दिया इसके साथ ही बाबा के धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट दिया इसके बाद शादी समारोह में पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वे 

सीएम ने वाराणसी का हवाई सर्वे किया। यहां की भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का निर्देश दिया। गौरतलब है कि प्रयागराज स्नान के उपरांत काशी में भी प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उनकी सुविधा के साथ सुरक्षा को लेकर सीएम ने आसमान से जायजा लिया इसके साथ ही किसी भी कीमत पर लापरवाही न करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



सीएम ने वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत किया
कानपुर प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी के भतीजे अभिषेक का शनिवार को वाराणसी में विवाह हुआ। इस समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी अम्बरीश सिंह भोला समेत भाजपा और आरएसएस के अनेक बड़े नेता वाराणसी पहुंचे और उन्होंने नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम जी के भतीजे अभिषेक सिंह प्रिंस संग हेमा सिंह ( शिवानी) के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। उनकी शादी वाराणसी के मैरिज गार्डन में हुई। विवाह का कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू हुआ और देर रात तक चला।

मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे, बच्चों को दुलारा-पुचकारा, चॉकलेट दी, काल भैरव दर्शन का कार्यक्रम किया स्थगित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण व वहां से वापस आते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।


मुख्यमंत्री ने यहां नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा। हालचाल जाना, फिर उन्हें चॉकलेट भी दी। एक बच्चे ने हाथ बढ़ाया तो सीएम ने उससे हाथ भी मिलाया। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण मुख्यमंत्री ने काल भैरव दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed