फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi visits flood affected areas of Ballia, welcome with black flag

बलिया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का CM योगी ने किया दौरा, काले झंडे से स्वागत

Sat, 26 Aug 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 26 Aug 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visits flood affected areas of Ballia, welcome with black flag
हेलीकाप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीकाप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान कुछ छात्रों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

विज्ञापन


सीएम योगी बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने के लिए तय समय से 20 मिनट पहले ही बलिया पहुंच गए। बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम योगी ने बलिया के सिंगही में राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि अगर किसी की मौत बाढ़ से होती है तो उसके ‌परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं जिन लोगों का घर बाढ़ की चपेट में आएगा उन्‍हें भी सरकार मुआवजा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ छात्रों ने सीएम योगी को काले झंडे दिखाए। छात्रों का आरोप था कि बलिया के बहुचर्चित रागिनी दूबे हत्याकांड की पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं कर रही है। साथ ही आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। राहत सामग्री बांटने के बाद सीएम योगी आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। शाम को सीएम योगी का बनारस जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed