फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi Adityanath Varanasi Visit For Meeting and Inspections of city

CM Yogi Varanasi Visit: आज काशी आएंगे सीएम योगी, विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन; निरीक्षण और बैठक भी करेंगे

Mon, 16 Jun 2025 09:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

सीएम योगी सोमवार को काशी दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान सीएम बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।  

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Varanasi Visit For Meeting and Inspections of city
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम काशी पहुंचने वाले थे। किन्हीं कारणों से रविवार का उनका दौरान स्थगित कर दिया गया। अब वह सोमवार को काशी पहुंचेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे। इसी बीच वह कुछ परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग पर आरओबी का काम चल रहा है, मुख्यमंत्री यहां का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री लालपुर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। यहां नया एस्ट्रोटर्फ लगाने का काम चल रहा है। यूपी कॉलेज के हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के बाद वाराणसी का यह तीसरा हाकी मैदान होगा जहां एस्ट्रोटर्फ लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मठभेड़ में दो घायल; लूट की वारदात को दिया था अंजाम

इसके अलावा पांडेयपुर के मानसिक अस्पताल के परिसर में बन रहे 430 बेड के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यहां जिला चिकित्सालय में अस्पताल के साथ ही साथ एमबीबीएस की पढ़ाई भी होगी और 430 बेड का अस्पताल भी होगा। 

इसके अलावा वाराणसी-भदोही मार्ग के निर्माण कार्यों का भी वह निरीक्षण कर सकते हैं। इसका निर्माण 650 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह फोरलेन सड़क भदोही को वाराणसी और मछलीशहर से जोड़ेगी। इस परियोजना में नाला और डिवाइडर सहित पुलों और पुलियाओं का निर्माण शामिल है। रविवार को बैठक के बाद मुख्यमंत्री काशी में ही रात्रि निवास करेंगे और सोमवार की सुबह यहां से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed