{"_id":"684f94fef6b3e1504d00ad21","slug":"police-encounter-in-jaunpur-two-robbers-injured-and-six-arrested-in-case-of-loot-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मठभेड़ में दो घायल; लूट की वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मठभेड़ में दो घायल; लूट की वारदात को दिया था अंजाम
Mon, 16 Jun 2025 09:22 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:22 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो के पैर में गोली भी लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की भोर में करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, सोमवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर शाहगंज और खुटहन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, वहीं अन्य चार को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बीते 6 जून को खुटहन रोड स्थित निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उक्त घटना में संचालक मोहम्मद सऊद को गोली मारकर बदमाश लैपटॉप लूट ले गए थे।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाया गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार अभियुक्तों में आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद निवासी शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज, कप्तानगंज निवासी राजन कुमार उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम, रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. लल्लन राम, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी शिवम सिंह पुत्र अंबेश कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान निजामाबाद निवासी राजमन कुमार उर्फ राज पुत्र सतिराम तथा तहबरपुर निवासी रोबिन कुमार पुत्र राजेश के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: व्यासपीठ से मोरारी बापू ने काशी के संत समाज से मांगी माफी, बोले- मानस क्षमा कथा भी कहूंगा
पुलिस ने मौके से चार तमंचा, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूट का लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, खुटहन थाना प्रभारी मुन्ना राम धुसिया और तरुण श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम शामिल रही।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: व्यासपीठ से मोरारी बापू ने काशी के संत समाज से मांगी माफी, बोले- मानस क्षमा कथा भी कहूंगा
पुलिस ने मौके से चार तमंचा, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूट का लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, खुटहन थाना प्रभारी मुन्ना राम धुसिया और तरुण श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम शामिल रही।