फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Youth stabbed to death during a religious procession in Devipura

यूपी: बुलंदशहर में शोभायात्रा के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद देवीपुरा में भारी तनाव

Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
सार

शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले की भंगीवाली गली में अज्ञात हमलावरों ने हनी चौधरी को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Bulandshahr: Youth stabbed to death during a religious procession in Devipura
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में शुक्रवार देर रात  छठ भवानी शोभायात्रा के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी हनी चौधरी (21) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गांव मौसमगढ़ से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मोहल्ला देवीपुरा में छठ भवानी शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले की भंगीवाली गली में अज्ञात हमलावरों ने हनी चौधरी को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने इस दौरान उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में युवक जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान उसके दो अन्य साथियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।  शोभायात्रा के बीच हुई इस खूनी वारदात से मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान का भतीजा था मृतक, गांव में मातम
मृतक हनी चौधरी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ का निवासी था। उसके चाचा लाला चौधरी गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। जैसे ही युवक की हत्या की खबर उसके पैतृक गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस समेत आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देवीपुरा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। को सिकंदराबाद प्रखर पांडेय का कहना है कि पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed