फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi varanasi visit: oversee preparations of pm modi inauguration program of kashi vishwanath corridor in December

सीएम आज काशी में: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा, दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का होना है लोकार्पण

Sat, 27 Nov 2021 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 10:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आकर पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के साथ ही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। पीएम दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi varanasi visit: oversee preparations of pm modi inauguration program of kashi vishwanath corridor in December
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर बाद चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें चलो काशी अभियान के तहत मास पर्यंत चलने वाले कार्यक्रमों के लिए विभागीय अधिकारियों की तैयारियां और योजना जानेंगे।

विज्ञापन


इसी बैठक में सीएम की मौजूदगी में 13 दिसंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय होने के साथ ही आगामी दिवस के कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था की नई कार्ययोजना पर भी मंथन करेंगे। इसी दौरान पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और चलो काशी अभियान की बैठक कर जिम्मेदारी तय करेंगे। देर रात सीएम काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर वहां प्रस्तावित व्यवस्था को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद ही प्रशासन अलर्ट है और पूरी कार्ययोजना की पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार करने में जुटा है। उधर, सीएम के आगमन से पहले शहर में सफाई अभियान चलाया गया।

सड़कों में लापरवाही पर तय हो सकती है जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दौरे में 30 नवंबर तक जिले भर की सड़कों को गड्डामुक्त करने का निर्देश दिया था। वर्तमान में चौकाघाट-हुकुलगंज मार्ग, पांडेयपुर मार्ग, सिगरा महमूरगंज मार्ग सहित कई सड़कें मरम्मत की बाट जोह रही है। माना जा रहा है कि इस लापरवाही पर सीएम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed