फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi varanasi visit coronavirus third wave review meeting gave guidelines to officials said these things

वाराणसी में सीएम योगी: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, कहीं ये बातें

Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड के तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कोविड के बढ़ते प्रकोप पर शीघ्र काबू पाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi varanasi visit coronavirus third wave review meeting gave guidelines to officials  said these things
वाराणसी में बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनता से किसी भी प्रायोजन पर और बाजारों, रेस्टोरेंट्स आदि जगहों पर भीड़ लगाने से बचने और बचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कहा कि दुकानदारों को प्रेरित किया जाए कि बिना मास्क और दूरी का पालन न करने वालों को सामान नहीं बेचा जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर से जन जागरूकता पैदा किया जाए। मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जाए।
विज्ञापन


रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड के बढ़ते प्रकोप पर शीघ्र काबू पाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निगरानी टीमों को पूरी क्षमता से सक्रिय कर दिया जाए। उन्होंने अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में मिले 174 पॉजिटिव मरीज, अब जिले में 421 एक्टिव केस

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों में ही कैंप लगाएं

कोरोना जांच की गति बढ़ाते हुए अधिक से अधिक जांच किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, प्रदेश में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों में ही कैंप लगाकर मेडिकल टीम से टीकाकरण कराया जाए। कुछ बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नहीं जाते, उनको सूचीबद्ध करते हुए उन्हें भी टीका लगाए जाने के निर्देश दिए।

चुनावी तैयारियों में कोविड बड़ी चुनौती

CM Yogi varanasi visit coronavirus third wave review meeting gave guidelines to officials  said these things
वाराणसी में बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

चुनावी तैयारियों और कोविड की बढ़ती रफ्तार को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि पुलिस फोर्स को विशेष रूप से कहा कि उन्हें अपने आपको सुरक्षित रखना है और चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाना है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रोजेक्टर पर कोरोना के लिए की गई तैयारियों और प्रयासों की प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए की विशेष पूजा, कहा- पंजाब की घटना के लिए देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस

बैठक में ये रहे मौजूद

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: टैबलेट और स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे, कहा- कोरोना काल में पढ़ाई होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed