फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi transferd 84 isa, bhadohi,mau,chandauli dm changed

योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल,84 आईएएस का ट्रांसफर, चंदौली,भदोही और मऊ के डीएम बदले

Wed, 26 Apr 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/लखनऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/लखनऊ Updated Wed, 26 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
cm yogi transferd 84 isa, bhadohi,mau,chandauli dm changed
कैब‌िनेट बैठक (फाइल फोटो)

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्‍था में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को एक झटके में 84 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इन 84 आईएएस अधिकरियों में मऊ,चंदौली और भदोही के डीएम भी शामिल है।

योगी सरकार ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव किया है।  प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही  39 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इसमें मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक के तौर पर आशीष तिवारी को, जौनपुर में शैलेष कुमार पांडेय को, बलिया में सुजाता सिंह को, गाजीपुर में सोमेन वर्मा को, भदोही में सचींद्र पटेल को और मऊ में अभिषेक यादव को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अब तक सीओ ट्रैफिक वाराणसी रहे एएसपी अनुराग आर्य को पुलिस अधीक्षक नगर पूर्व कानपुर के तौर पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों के ट्रांसफर की यह लिस्ट बुधवार शाम को जारी की गई जिसमें लंबे समय से एक जगह जमे नौकरशाहों को भी इधर से उधर किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुलिस मुखिया को बदलने के अलावा पुलिस महकमे में भी कई बड़े बदलाव कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह शीर्ष स्तर की नौकरशाही में भी काफी परिवर्तन कर चुके हैं। माना जा रहा है अभी प्रशासनिक अमले में कुछ और फेरबदल भी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed