{"_id":"592936d64f1c1b6011537a0e","slug":"cm-yogi-target-opposition-party-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बोले सीएम योगी,विरासत में मिली जर्जर व्यवस्था,जल्द खत्म होगा गुंडाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बोले सीएम योगी,विरासत में मिली जर्जर व्यवस्था,जल्द खत्म होगा गुंडाराज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज ही चलेगा। नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ षडयंत्रकारी शक्तियां सरकार को बेहतर ढंग से काम करने से रोकने के लिए बाधाएं पैदा कर रही हैं।
सहारनपुर मामले को हवा देने और जेवर में हाईवे पर हत्या और लूट के बाद गैंगरेप के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में रुकावट पैदा करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को सरकार की ओर से किसी तरह की रियायत या संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शुक्रवार की शाम कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के तीन साल बेमिसाल जन समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 22 करोड़ जनता को विश्वास दिलाया कि सूबे से जंगलराज, माफियाराज, गुंडाराज और चांडालराज का खात्मा जल्द होगा।
विज्ञापन
विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सरकारों से जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली है। गड्ढायुक्त सड़कें मिली हैं। अब प्रदेश भर की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
इस दिशा में पूरे प्रदेश में काम चल रहा है। दावा किया कि पहले कुछ शहरों को चौबीस घंटे बिजली मिलती थी। अब गांव और शहर सभी को बिजली मिल रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।

पहले दिया जाता था 'ताजमहल', अब गीता और रामायण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि पहले देश में कोई राष्ट्राध्यक्ष आता था, उसे स्मृति चिह्न के रूप में ताजमहल दिया जाता था। अब गीता और रामायण भेंट की जा रही है।
यूपीए सरकार में जल, थल और नभ में घोटाले होते थे। मोदी सरकार के तीन साल में विपक्ष को उंगली उठाने का मौका नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने अब तक के अपने कार्यकाल की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं के नतीजे जनसामान्य के बीच शीघ्र नजर आएंगे।
इसके पूर्व कॉलेज परिसर में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों के 31 स्टॉल लगाए गए थे। सूचना विभाग की ओर से लगाया गया स्टाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित रहा। इसमें काशी की संस्कृति की भी झलक दिखी।