यूपी निकाय चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के साथ ही चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। रविवार को सीएम योगी का काफिला पुलिस लाइन हेलीपैड से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर प्रशासन की ओर से सीएम का स्वागत किया गया। सीएम इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
तस्वीरें: CM Yogi ने काशी विश्वनाथ-बाबा कालभैरव से मांगा निकाय चुनाव में जीत का आशीर्वाद, BJP नेताओं संग बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन