फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi says that india will run through ram rajya not socialism or communism

बोले सीएम योगी, समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत

Fri, 14 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
CM yogi says that india will run through ram rajya not  socialism or communism
जौनपुर में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवाद से देश का भला होने वाला नहीं है। रामराज्य स्थापित होने से ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में समाज के सबसे निचले पायदान वाले व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। गैर भाजपा दलों की सरकार में ऐसा नहीं होता था।  वह गुरुवार को जौनपुर जिले के  टीडी कालेज में पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी ढाई साल में प्रदेश में 25 लाख शौचालय बनवाए थे। जबकि उनकी सरकार ने 15 महीने में एक करोड़ 25 लाख शौचालयों का निर्माण करा दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पिछले बीस साल का रिकार्ड है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में अगस्त महीने में 400 से 500 मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित  मरीज आते थे, जिसमें से करीब 100 की मौत हो जाती थी।
विज्ञापन


 लेकिन इस साल अगस्त में सिर्फ 80 मरीज आए और सिर्फ छह की मौत हुई है। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक होने से ही ऐसे मरीजों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने जौनपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज उमानाथ सिंह के नाम से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना कनेक्शन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण आदि योजनाओं का लाभ गरीबों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। सरकार की इन योजनाओं के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा है। सरकार की योजना है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में कोई भी ऐसा गरीब नहीं होगा, जिसके पास रहने के लिए पक्की छत न हो।        
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पांच करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश में 87 लाख परिवारों को इस योजना के तहत गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया गया है। 12 लाख लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। इन आंकड़ों को पिछली सरकारों से तुलना की जानी चाहिए।

जो गरीबी हटाने के नाम पर समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करते रहे हैं। समारोह को कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री गिरीश यादव, सांसद केपी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद ने भी संबोधित किया। 

सीएम योगी के निशाने पर रहा बिजली एवं पुलिस विभाग

CM yogi says that india will run through ram rajya not  socialism or communism
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीस मिनट तक भाजपा कार्यकर्त्ताओं से रूबरू हुए। तब कार्यकर्त्ताओं ने खुलकर अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने उन्हें लिखित देने को कहा, तो 34 कार्यकर्त्ताओं ने अपनी शिकायतें लिखकर दीं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें बिजली एवं पुलिस विभाग की रहीं। कुछ एसडीएम भी कार्यकर्त्ताओं के टारगेट पर रहे।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि आप सब केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, उनका व्यापक स्तर पर जनता के बीच प्रचार - प्रसार करें और लोगों को  योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों का विधानसभा क्षेत्र या ब्लाक स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्त्ताओं के मान-सम्मान के लिए तत्पर है। उनके पत्रों का निस्तारण शीघ्र ही कर दिया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सितंबर से 30 सितंबर तक वोट बढ़ाने के लिए लग जाएं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक लाख वोटर बढ़ने चाहिए। 15 सितंबर को समूह में पीएम मोदी की बात सुनें एवं उस दिन एक घंटे का जहां भी रहें, वहां सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों में जज्बा पैदा करें।  

सीएम ने किया स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान

CM yogi says that india will run through ram rajya not  socialism or communism
varanasi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान लोगों से किया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक पूरे देश में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पीएम मोदी खुद इसकी शुरुआत करेंगे। आप लोगों की भी जिम्मेदारी है कि एक घंटे का समय निकालें और घर, गली, मोहल्ला, सड़क पर कहीं भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि मैंने आते वक्त  देखा कि जौनपुर शहर में भी साफ सफाई का विशेष अभाव है। यहां सड़क और पार्कों में भी कूड़ों का ढेर लगा है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन और आम लोग भी प्रयास करें कि कूड़ा कहीं न रहे। प्लास्टिक और थर्माकोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

हर किसी को स्वच्छता को अपने जीवन का गत बना लेना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन आंदोलन बनना चाहिए। सरकार ने इस वर्ष दो अक्तूबर से दो अक्तूबर 2020 तक गांधी जयंती को भव्यता से मनाने की तैयारी की है। स्वच्छ भारत से ही सशक्त भारत बनेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed