फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi's visit to Varanasi today will test the preparations for PM Modi's arrival Will communicate

आज काशी आ रहे हैं सीएम: दो दिन पीएम के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Thu, 14 Dec 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 10:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। सीएम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही जनसभा व कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi's visit to Varanasi today will test the preparations for PM Modi's arrival Will communicate
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी आएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय ( 17-18 दिसंबर) दौरे की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही जनसभा व कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे बरकी स्थित पीएम मोदी के जनसभा स्थल जाएंगे।

विज्ञापन

यहां निरीक्षण के बाद मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। वहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे स्वर्गीय यशपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में पीएम आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शाम को सीएम नदेसर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी की तैयारियों को देखेंगे। साथ ही नमो घाट पर प्रस्तावित काशी तमिल संगमम की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन पूजन कर सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर जाएंगे और संतों से मुलाकात करेंगे। यहां से सीएम योगी लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed