फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi roared in Jaunpur Attack on opposition said The previous government used to encourage goons

जौनपुर में गरजे सीएम योगी: विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों को बढ़ावा देती थी'

Fri, 09 Sep 2022 01:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

सीएम योगी ने आज जौनपुर में विपक्ष पर खूब प्रहार किए। बोले- पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
CM Yogi roared in Jaunpur Attack on opposition said The previous government used to encourage goons
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रदेश देश में नजीर बन रहा है।

विज्ञापन


पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था। भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए सौंपने में कोई संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में विकास की योजनाएं जो भी चलाई गईं सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi roared in Jaunpur Attack on opposition said The previous government used to encourage goons
सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं। सीएम ने ने कहा कि, जौनपुर दौरे पर आते ही मैंने मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। देखा कि जौनपुर आज विकास की ओर बढ़ रहा है।

विकास की योजनाओं का ईमानदारी से पालन का ही परिणाम है कि आज जौनपुर के साथ ही पूरा प्रदेश विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। कहा कि 2017 के पहले की सरकार के भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। वह सरकार केवल ठेकेदारों व परिवार के लोगों को लाभ देने का काम कर रही थी। जिसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया।

CM Yogi roared in Jaunpur Attack on opposition said The previous government used to encourage goons
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

रोजगार देने वाला और दंगामुक्त प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होकर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया है। यहां नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है।

इत्र और इमरती को मिलेगा जीआई पेटेंट

शिराज-ए-हिंद की धरती पर बनने वाली इमरती की मिठास की दुनिया दीवानी है तो यहां का मनभावन इत्र भी सबके कायल करता रहा है। प्रदेश सरकार ने जौनपुर की इमरती और इत्र को स्थानीय पहचान दिलाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयेेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन साल पहले की बात को याद करते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यहां के इत्र को फिर को फिर से प्रतिष्ठित किया है। अब इसे वैश्विक मंच ले जाने की जरूरत है।

इमरती को जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) पेटेंट का दर्जा दिलाने के लिए कार्यवाही शुरू हुई है। जीआई पेटेंट मिलने के बाद इस तरह की इमरती और सुगंध की पहचान जौनपुर से ही जुड़ जाएगी। कोई इसकी नकल नहीं कर पाएगा। 

जौनपुर की इमरती की ये है खासियत

जौनपुर की इमरती अपनी सादगी और शुद्धता की बदौलत पहचानी जाती है। इसको बनाने में देसी धी और देसी चीनी (खांड) का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इमरती गर्म ही खाई जाती है लेकिन यहां की इमरती का स्वाद ठंडा होने पर भी बरकरार रहता है। बिना फ्रिज के इसे कई दिनों तक रखा जा सकता है। अपनी इसी खासियत की बदौलत इसे लोग दूसरे शहरों या देशों में लेकर जाते हैं।
पढ़ेंः CM Yogi की सुरक्षा में चूक: दो दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, जौनपुर में काफिले के सामने आया था शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed