फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM Yogi Security Breach in jaunpur 8 policemen including two inspectors were suspended

CM Yogi की सुरक्षा में चूक: दो दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, जौनपुर में काफिले के सामने आया था शख्स

Fri, 09 Sep 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान युवक द्वारा काली पन्नी दिखाई गई थी।  लापरवाही बरतने के मामले में दो दरोगा सहित 8 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।

विज्ञापन
CM Yogi Security Breach in jaunpur 8 policemen including two inspectors were suspended
जौनपुर में सीएम के काफिले के सामने आया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाया गया। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक मानते हुए दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। जबकि काला झंडा दिखाने के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर काफिले के साथ निकल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच से एक युवक तेजी से बाहर की ओर निकला और काला झंडा दिखाया। इस पर कुछ दूरी पर खड़े सुरक्षाकर्मी दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मीडिया कवरेज के नाम पर खड़ा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष यादव उर्फ मुलायम निवासी ढेमा, थाना बदलापुर अपने साथी सर्वेश यादव निवासी ग्राम शेरवा के साथ पहुंचा था। वहां मीडिया कवरेज के नाम पर खड़ा था। जब सीएम का काफिला गुजर रहा था, तभी वह जेब से काली पन्नी निकालकर लहराने लगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक और मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने लापरवाही बरतने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के पास तैनात 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें दो उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव व मनोज पांडेय के अलावा सिपाही राजू चौहान, सूरज सोनकर, शेषनाथ चौहान, अभिषेक यादव, सुनील कुमार यादव व जयराम शामिल हैं।

10 किलोमीटर परिधि में बंद कराई गई दुकानें

CM Yogi Security Breach in jaunpur 8 policemen including two inspectors were suspended
जौनपुर में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से लेकर पचहटिया तक 10 किलोमीटर की परिधि में दुकानें बंद करा दी गई थीं। आसपास फटकने वालों वालों पर लाठियां भांजी गईं। उनके जाने के बाद दुकानें खुल गईं। मख्यमंत्री तय समय से तीन मिनट पहले उमानाथ सिंह स्वशासी राज्यकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे और लगभग 20 मिनट तक वहां रहे।  

मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक भवन, ओपीडी, लैब, शिक्षण कक्ष को देखा। प्राचार्य डॉ. शिव कुमार व चिकित्सकों से मंत्रणा की। लगभग 20 मिनट पचहटिया में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट का निरीक्षण करने चले गए। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण और तेजी से काम पूरा करने को कहा। 

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही बिजली गुल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर  9:59 बजे पर उतरा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  हेलीकॉप्टर के उतरते ही सराय ख्वाजा (देवकली) विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed