फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi released Modi@20 book in varanasi said modi hai to mumkin hai to enlightened people of Kashi

CM Yogi ने किया 'मोदी@20' का विमोचन: काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद में बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Fri, 09 Sep 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 06:05 PM IST
सार

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मोदी@20 पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी है तो मुमकिन है स्लोगन पर चर्चा की। 

विज्ञापन
CM Yogi released Modi@20 book in varanasi said modi hai to mumkin hai to enlightened people of Kashi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मोदी @20 पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मोदी@20 पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में काशी के प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विपरीत परिस्थितियों में भी देश को आगे ले जाने वाले प्रधानमंत्री हैं। कोरोना काल की विभिषिका में यह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। उनके रूप में देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अपनी विरासत से जुड़कर न सिर्फ गर्व की अनुभूति करता है, बल्कि भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए संकल्पित भी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत पूरे विश्वास के साथ एक यशस्वी नेतृत्व में उठ खड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में जहां पर भी विश्व मानवता के लिए कोइ नीति निर्धारित हो रही है, वह भारत के बगैर क्रियान्वित नहीं हो सकती है। पीएम मोदी की प्रशासनिक क्षमता के कारण ही 2019 में लोकसभा चुनाव में मोदी है तो मुमकिन है का स्लोगन चला। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत इस पायदान पर उस ब्रिटेन को पछाड़कर पहुंचा है, जिसने हम पर लगभग दौ सौ साल तक शासन किया। 
विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान के जरिए सरकारी आयोजनों को जन सरोकार से पीएम मोदी ने जोड़ा। इस दौरान बीएचयू के कुलपति प्रो सुधीर जैन ने पीएम मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान के बतौर गांधीनगर आईआईटी निदेशक के रूप में अपने अनुभव साझा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, हमने ऐसा भी प्रधानमंत्री देखा है, जो सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में राष्ट्रपति को भेजने के खिलाफ थे। मगर, फर्क है कि अब ऐसा प्रधानमंत्री भी देख रहे हैं, जो अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का खुद अपने कर कमलों से शुभारंभ करते हैं।

जब प्रधानमंत्री ने गरीब जनता के जन धन अकाउंट खोले तो अपने राज में एक रुपये में से 85 पैसा खाने वाले सवाल उठा रहे थे। इसी बैंक खाते के जरिए योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के साथ चल रही हैं।

विपरीत परिस्थितियों में भी देश को आगे ले जाने वाले पीएम हैं मोदी

CM Yogi released Modi@20 book in varanasi said modi hai to mumkin hai to enlightened people of Kashi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मोदी @20 पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी व्यक्ति की योग्यता की जांच संकट के समय निर्णय लेने की क्षमता, कार्यपद्धति और धैर्य की परीक्षा से कर सकते हैं। पीएम मोदी ने हमेशा प्रतिकूल परिस्थितियों में दुनिया के सामने प्रतिमान स्थापित किया है। कोराना महामारी के दौरान पीएम मोदी ने परिणाम की चिंता किए बगैर पहले दिन से ही देश को मंत्र देने का कार्य किया। नौ महीने में दो वैक्सीन बने, जबकि गोरखपुर से सहारनपुर तक दशकों तक इंसेफलाइटिस के प्रभाव के बाद भी इसका पहला टीका 100 साल बाद भारत को मिला था।

योग को दिलाई पहचान, स्वच्छता को बनाया अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने आठ साल पहले झाड़ू उठाया तो लोगों में कौतूहल था। मगर इसने अभियान का रूप लिया और बीमारियां कम हुई। पीएम मोदी ने विरासत को सम्मान का उदाहरण भी योग को दुनियाभर में मान्यता दिलाकर दी। महात्मा गांधी के नाम पर सरकार चलाने वालों ने उनके विचारों पर ध्यान नहीं दिया। मगर, पीएम मोदी ने काशी में विश्वनाथ धाम बनाकर दुनिया को दिखाया।

इनका किया गया सम्मान

CM Yogi released Modi@20 book in varanasi said modi hai to mumkin hai to enlightened people of Kashi
बीएचयू कुलपति और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मोदी@ 20 पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने काशी की 11 विभूतियों, जिसमें पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, पद्मश्री शिवनाथ मिश्र, पद्मश्री रजनीकांत, पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, ख्यातिलब्ध समाज वैज्ञानिक प्रो. अरविंद जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. हरेंद्र राय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रो. रामनारायण द्विवेदी, पं श्रीकांत मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय बसंत कुमार व स्नेह रंजन आदि का अंगवस्त्रम एवं पुस्तक भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed