फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi reached Varanasi, supporters of Jai Shriram slogans

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, समर्थकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Sat, 26 Aug 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 26 Aug 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached Varanasi, supporters of Jai Shriram slogans
पुलिस लाइन में सलामी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बलिया और आजमगढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए। सीएम योगी हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे और यहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। सीएम योगी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ ही जिले के फिसड्डी विभागों के पेच कसेंगे।
विज्ञापन


वह अपने दो दौरों में वह अल्टीमेटम दे चुके हैं। इस बार वह कार्रवाई कर सकते हैं। अफसरों को भी इसका इल्म है। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने सभी विभागों को अपने प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल, जल निगम, लोक निर्माण विभाग खास तौर से सीएम के निशाने पर होंगे। शहर की सड़के खस्ताहाल है। पांडेयपुर से लेकर बीएचयू तक सभी सड़के टूटी हुई हैं। सीएम ने पंद्रह जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था।

शहर में इसका कोई असर नहीं दिखा। जिला प्रशासन ने जिले में 60 से ज्यादा भू माफियाओं की सूची जारी की है। इनके खिलाफ गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई की बात कही गई लेकिन एक भी भू माफिया के खिलाफ प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

प्रमुख सचिव राजस्व रजनीश दूबे इस पर अफ सरों को लताड़ चुके हैं। ओवरहेड टैंक से सप्लाई न होने पर जल निगम शुरू से ही सीएम के निशाने पर रहा है। स्वच्छता मिशन पर भी सीएम का फोकस होगा। सीएम पूरे जोन की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा भी करेंगे।

सीएम योगी का वाराणसी में पूरा कार्यक्रम

CM Yogi reached Varanasi, supporters of Jai Shriram slogans
सीएम के स्वागत में खड़े हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया और आजमगढ़ का दौरा करते हुए दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। 2:15 से 2:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर तीन बजे वह आयुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचेंगे। तीन बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक समीक्षा बैठक होगी। 5:40 से 6:10 बजे तक सर्किट हाउस में विशिष्टजनों से मुलाकात करेंगे।

शाम 6:10 से 7:50 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। रात आठ बजे वह होटल रमाडा पहुंचेंगे। यहां आठ से साढ़े आठ बजे तक प्रधानाचार्यों के साथ रात्रिभोज करेंगे। यहां सीएम शिक्षकों के साथ ‘माध्यमिक शिक्षा का उन्नयन’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे।

रात 8:35 बजे सीएम सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम काशी में 24 घंटे 25 मिनट रहेंगे। वाराणसी में उनका ये तीसरा दौरा है। इसके पूर्व वह 27 मई और दो जुलाई को आए थे।

 

रविवार को सीएम के कार्यक्रम

 

- सुबह 8:30 बजे से 10:15 बजे तक पुलिस थाना, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल, एसटीपी गोइठहां, सामनेघाट पुल, लालपुर आदि का निरीक्षण।

- 10:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर जाएंगे।

- 10:45 से 11:10 बजे तक निरीक्षण करने के बाद वह वापस पुलिस लाइन आएंगे और फिर सर्किट हाउस जाएंगे।

- 11:30 से 12:45 बजे तक का समय सर्किट हाउस में आरक्षित रखा गया है।

- 12:55 बजे सीएम पुलिस लाइन हेलीपैड से हरहुआ विकास ख्ंाड के बेलवरिया पहुंचेंगे। यहां ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- 1:15 से 2:15 बजे तक ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

- 2:25 बजे बेलवरिया स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed