फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi reached Varanasi After Ghazipur Chandauli taking stock of flood affected areas

CM Yogi in Varanasi: बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया दौरा, बांटी राहत सामग्री, बाबा दरबार में भी लगाई हाजिरी

Wed, 31 Aug 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

गंगा में उफान और बाढ़ के कारण वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में त्राहिमाम मचा है। वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए सीएम योगी वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Varanasi After Ghazipur Chandauli taking stock of flood affected areas
एनडीआरएफ की बोट पर सवार सीएम योगी समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में उफान और बाढ़ के कारण वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में त्राहिमाम मचा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं। गाजीपुर और चंदौली में हालात का जायजा लेने के बाद सीएम योगी वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन


बीएचयू हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने निकल गए। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद गोयनका विद्यालय में राहत सामग्री का वितरण किया। अस्सी घाट से नगवा आदि क्षेत्रों का बोट से निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन



दर्शन-पूजन के बाद फिर ललिता घाट होते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने निकले। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कई विधायक भी मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बाढ़ पीड़ितों से बोले सीएम योगी- डबल इंजन की सरकार राहत देने में कोई कोताही नहीं बरतेगी

CM Yogi reached Varanasi After Ghazipur Chandauli taking stock of flood affected areas
अस्सी घाट पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गाजीपुर और चंदौली में  हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। इसके बाद पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने गंगा की बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि गंगा नदी में घटाव शुरू हो चुका है लेकिन जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली जिले में हजारों परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। 

सीएम योगी बोले- आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ

CM Yogi reached Varanasi After Ghazipur Chandauli taking stock of flood affected areas
बाढ़ राहत शिविर में बच्चों संग बात करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

गोयनका स्कूल स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम योगी ने लोगों से उनका हालचाल पूछा। बाढ़ प्रभावितों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। किसी भी प्रकार से उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी तरह से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। रहन-सहन एवं खानपान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

CM Yogi reached Varanasi After Ghazipur Chandauli taking stock of flood affected areas
सीएम ने बाढ़ का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

सुबह नाश्ता के साथ-साथ दोपहर एवं रात में भोजन के अलावा लोगों की आवश्यकता अनुसार सुविधाएं मुहैया कराई जाए। बच्चों को भी नियमित रूप से ब्रेड, दूध, बिस्किट कराई जाए। इसके अलावा शिविर में रह रहे लोगों की उनकी जरूरत एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट, केला, बिस्किट दिए। मुख्यमंत्री को सामने देख बच्चों के चेहरे चमक उठे।


     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed