CM Yogi in Varanasi: बाबा के दरबार में सीएम योगी ने किया दर्शन पूजन, 5G पर किया ये ट्वीट
सीएम योगी शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वाराणसी पहुंचे। यहां से कार से वो सर्किट हाउस गए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भारतीय दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग प्रोग्राम में भाग लिया। सीएम ने 5जी को नए भारत की शक्ति बताया।
विस्तार
सीएम योगी शनिवार की सुबह करीब दस बजे वाराणसी पहुंचे। यहां से कार से वो सर्किट हाउस गए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भारतीय दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग प्रोग्राम में शिरकत की।
सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ 'विकसित भारत-डिजिटल भारत' के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है। 'नए भारत' की शक्ति को आज से मिल रही 5G गति देश की Innovative उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी। इस नए युग की शुरूआत हेतु अभिनंदन प्रधानमंत्री जी!
आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ 'विकसित भारत-डिजिटल भारत' के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2022
'नए भारत' की शक्ति को आज से मिल रही 5G गति देश की Innovative उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी।
इस नए युग की शुरूआत हेतु अभिनंदन प्रधानमंत्री जी!
CM योगी बोले- डिजिटल इंडिया की पांचवीं पीढ़ी से जुड़ गई अविनाशी काशी
शिक्षा हो या स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या एग्रीकल्चर जीवन के किसी भी क्षेत्र में बदलाव जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी महामारी के दौरान डिजिटल इंडिया की ताकत का अहसास हुआ। ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिली।