फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Ghazipur Barriers breached to catch glimpse helicopter people climbed onto tankers

CM Yogi in Ghazipur: हेलिकॉप्टर देखने के लिए तोड़ा बैरियर, टैंकर-ट्रक और छतों पर चढ़े लोग; काले कपड़ों पर रोक

Thu, 30 Jul 2026 09:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 30 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में मुख्यमंत्री की सभा समाप्त होते ही हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ हेलिपैड की ओर उमड़ पड़ी। कई लोगों ने बैरियर तोड़ दिया, जबकि कुछ टैंकर, ट्रक और आसपास की छतों पर चढ़ गए। हेलिकॉप्टर को मोबाइल में कैद करने की होड़ मची रही। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
CM Yogi in Ghazipur Barriers breached to catch glimpse helicopter people climbed onto tankers
सीएम योगी का हेलिकॉप्टर देखने के लिए तोड़ा बैरियर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा समाप्त होते ही लोगों में हेलिकॉप्टर और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पंडाल से निकलते ही बड़ी संख्या में लोग हेलिपैड की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन उत्साह के आगे सुरक्षा व्यवस्था भी कुछ देर के लिए दबाव में नजर आई।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर को करीब से देखने की चाह में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग नगर पालिका के पानी के टैंकर, ट्रक, ट्रैक्टर, बैरिकेडिंग, एक-दूसरे के कंधों और नवीन मंडी स्थल की इमारतों की छतों तक पर चढ़ गए। दोपहर 12:39 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर में सवार हुए और रोटर घूमना शुरू हुआ, भीड़ ने पहला सुरक्षा बैरियर पार कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद लोग मुख्य बैरिकेडिंग तक पहुंच गए और अपने मोबाइल फोन से हेलिकॉप्टर की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। लोग तब तक मोबाइल कैमरे से रिकॉर्डिंग करते रहे, जब तक हेलिकॉप्टर उनकी नजरों से ओझल नहीं हो गया। इस दौरान कई लोग हेलिकॉप्टर की ओर हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन भी करते रहे। हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद ही भीड़ धीरे-धीरे मंडी परिसर से बाहर निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सभा में पानी की बोतल और काले कपड़ों पर रही रोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को हाथ में पानी की बोतल लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी से बोतलें बाहर ही जमा करा लीं, जिससे उमस और गर्मी के बीच कई लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत काले रंग के कपड़ों को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। काला दुपट्टा, काली टी-शर्ट और काला गमछा पहनकर पहुंचे कई लोगों को इन्हें कार्यक्रम स्थल के बाहर ही छोड़ना पड़ा। कुछ लोगों ने कपड़े बदलकर प्रवेश किया, जबकि कई लोग परिसर के बाहर ही रुक गए। पूरे आयोजन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर और बैरिकेडिंग के बीच पहचान की पुष्टि के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम शुरू होने से लेकर मुख्यमंत्री के प्रस्थान तक पूरी तरह सतर्क रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed