{"_id":"592567a64f1c1ba93e5366a2","slug":"cm-yogi-had-asked-for-details-of-property-from-policemen-police-escaped-from-giving","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी ने मांगा था पुलिसकर्मियों से संपत्तियों का ब्योरा, देने से बच रहे पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी ने मांगा था पुलिसकर्मियों से संपत्तियों का ब्योरा, देने से बच रहे पुलिसवाले
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 24 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सत्ता संभालने के बाद पुलिसकर्मियों से संपत्ति का ब्योरा देने के लिए कहा था लेकिन पुलिसवाले विवरण देने से बच रहे हैं। सोनभद्र जिले के लगभग 50 प्रतिशत पुलिसकर्मी संपति का ब्योरा भरने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब ऐसे पुलिसकर्मियों को दो दिन का समय दिया गया है। सीओ, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को सख्त शब्दों में कहा गया है कि सिपाहियों से शपथ पत्र भरवाकर एसपी दफ्तर भिजवाएं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एक माह पूर्व राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस कर्मियों संपत्तियों का ब्योरा एसपी आफिस में जमा कराने को कहा गया था। शपथ के जरिये भूमि, वाहन, नकदी आदि का विवरण जमा करना था।
विज्ञापन
तत्कालीन एसपी लल्लन सिंह के निर्देश पर एएसपी, सीओ, थाना/चौकी इंचार्ज और कुछ पुलिस कर्मियों ने तो फार्म भर कर एसपी कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है। लेकिन अभी भी कई दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों ने अभी शपथ पत्र नहीं भरा है।
एसपी आरपी सिंह ने सभी थाना/चौकी इंचार्जों को उनके यहां तैनात समस्त पुलिस कर्मियों का दो दिनों के भीतर शपथ पत्र भरवा कर सीओ के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शपथ पत्र न भरने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे।