फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi gives suggestion for nikay chunav to BJP leaders

निकाय चुनाव के लेकर सीएम योगी ने पार्टी पदाधिकारियों को दी ये हिदायत

Fri, 17 Nov 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
CM yogi gives suggestion for nikay chunav to BJP leaders
गाजीपुर से दिल्ली जाते समय बाबतपुर एयरपोर्ट पर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुख्यमंत्री शुक्रवार को गाजीपुर से दिल्ली जाते समय आधे घंटे के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर ठहरे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों में आने वाली दिक्कतों और विपक्षियों की रणनीति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को हिदायत दी कि निकाय चुनाव में बड़े अंतर से भाजपा की जीत के लिए जरूरी है कि छोटे-बड़े सभी नेता मतदाताओं के घर-घर जाएं, जनसंपर्क बढ़ाएं।  यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद रवाना हो गए। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी पार्टियों ने घोषणापत्र दिया है। हम लोगों ने संकल्पपत्र दिया है। निकाय चुनाव में जीत हुई तो संकल्प पूरे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने चुनाव की तैयारियों में आने वाली दिक्कतों और विपक्षियों की रणनीति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा लखनऊ में बिल गेट्स से मुलाकात के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इजराइल से सिंचाई से जुड़ी तकनीक आने वाली है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनारस के आस-पास से होकर गुजरने वाला है। जनवरी में यूपी समिट होगा। चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश में बालू के रेट कम करने के मसले पर भी विचार का आश्वासन दिया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, डॉ. अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक चौरसिया, मनीष कपूर, नवीन कपूर, विद्यासागर राय आदि शामिल रहे। 

22 को काशी में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम

CM yogi gives suggestion for nikay chunav to BJP leaders
सीएम योगी आदित्यनाथ
22 नवंबर को इलाहाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम रामनगर में सभा करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे टाउनहाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे वाराणसी में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। पार्टी ने सीएम की सभा की तैयारियां तेज कर दी हैं।

टाउनहाल से ही सीएम साधेंगे निकाय चुनाव 
विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने टाउनहाल मैदान से सपा और कांग्रेस पर हमला बोला था और जिले की सभी सीटें भाजपी की झोली में आईं। अब निकाय चुनाव में उसी टाउनहाल के मैदान से सीएम निकाय चुनाव में जीत की राह तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed