{"_id":"5b14fe7e4f1c1ba76e8b6124","slug":"cm-yogi-can-do-famous-panchkroshi-yatra-in-kashi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी दौरे पर पंचक्रोशी यात्रा कर सकते हैं सीएम योगी, तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी दौरे पर पंचक्रोशी यात्रा कर सकते हैं सीएम योगी, तैयारियां शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
छह जून को सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना जिला प्रशासन के पास आई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह जून को काशी के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। प्रशासन के साथ ही भाजपा ने सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित दौरे में यहां पंचक्रोशी यात्रा कर सकते हैं।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस की ओर से पंचक्रोशी यात्रा कर आम जन सुविधाओं की बदहाली का मसला उठाया गया था। कई बड़े कांग्रेसी नेता इस यात्रा में शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी के जवाब में मुख्यमंत्री के पंचक्रोशी यात्रा करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
सीएम के साथ काशी के साधु-संत भी यात्रा में शामिल होें। इसके जरिए उन्हें भी जवाब देने का प्रयास होगा जो श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल खड़ा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने पंचक्रोशी तीर्थ पथ का कायाकल्प कराने की घोषणा की थी। इस लिहाज से भी उनके पंचक्रोशी यात्रा पर जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि प्रशासन या फिर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।