फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi attend dinner party at varanasi

...और जब सीएम योगी ने कहा, आइए अब प्रसाद ग्रहण कीजिए

Sat, 27 May 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Sat, 27 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
cm yogi attend dinner party at varanasi
सर्किट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में लोगों से रूबरू हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके 350 मेहमानों ने शुक्रवार की रात सर्किट हाउस के लॉन में बिना लहसुन-प्याज का बना खाना खाया। सूप से लेकर कड़ाही पनीर और चीज कोफ्ता तक सब कुछ बिना लहसुन और प्याज के बनाया गया था।
विज्ञापन


सीएम कार्यालय की ओर से इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। सीएम खुद बिना लहसुन-प्याज से बना खाना खाते हैं। लिहाजा, उनकी पसंद का खास ख्याल रखा गया।  कुकिंग और कैटरिंग की जिम्मेदारी भिखारीपुर के न्यू वर्मा टेंट हाउस को दी गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को ही भाजपा नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों ने न्यू वर्मा टेंट हाउस से संपर्क किया था। पहले 250 लोगों के भोजन का प्रबंध करने को कहा गया था। शुक्रवार की सुबह तक यह संख्या बढ़ गई। प्रशासन की ओर से 350 लोगों का खाना बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों के लिए 500 डिनर पैकेट तैयार करने को कहा गया। शुक्रवार की दोपहर ही सर्किट हाउस में पूर्वी राज्यपाल कक्ष के सामने के लॉन में खाना बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

प्रबंध में 50 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया था। एक थाली भोजन पर करीब 1200 रुपये खर्च का अनुमान बताया गया।

ये बने थे व्यंजन
कड़ाही पनीर, चीज कोफ्ता (सफेद ग्रेवी), भिंडी कुरमुरे, पालक कॉर्न,  आलू परवल सूखा, दाल मखानी,  पीली दाल तड़का,  जीरा राइस, पूड़ी, कचौड़ी, तवा रोटी, नान, बटर नान, दही बड़ा, अचार, सलाद
पेय
आम का पन्ना, केशर बादाम ठंडई,  टोमैटो सूप, धनिया सोरबा, वेज क्लीयर सूप
मिठाई
मूंग हलवा, जलेबी और आइसक्रीम

350 लोगों की सूची में 150 से ज्यादा भाजपा नेता

cm yogi attend dinner party at varanasi
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम के रात्रि भोज में शामिल 350 मेहमानों में 150 से अधिक भाजपा के लोग थे। हालांकि  पहले 104 भाजपा पदाधिकारियों की सूची प्रशासन को भेजी गई थी। इसके अलावा, वाराणसी में रहने वाले पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों, पं. राजन-साजन मिश्र, गिरिजा देवी, डॉ. मनु शर्मा, सितारा देवी, डॉ. नाहिद आब्दी, पं. छन्नू लाल, काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी, संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र, संतोष दास सतुआ बाबा, मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी समेत विभिन्न धर्म गुरुओं, विश्वविद्यालयों के कुलपति, बनारस और सेंट्रल बार के अध्यक्ष, कमिश्नर, डीएम, एडीजी, आईजी समेत 18 अधिकारी रात्रि भोज में शामिल थे। सपा नेता एमएलसी शतरूद्र प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, व्यापारी आरके चौधरी, होटल कारोबारी अजय सिंह, प्रदीप नारायण आदि भी रात्रि भोज में शामिल थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed