फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi arrived varanasi after visit purvanchal expressway

सीएम ने प्रवासियों के लिए बन रहे टेंट सिटी और टीएफसी का किया निरीक्षण

Fri, 21 Dec 2018 05:35 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Fri, 21 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
cm yogi arrived varanasi after visit purvanchal expressway
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे यानी पूर्वांचल एक्सप्रेस की प्रगति का जायजा लेने सीएम योगी आज दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचे। वहां कार्यक्रम के बाद सीएम योगी दो दिनी प्रवास पर वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम प्रवासी भारतीय दिवस के लिए हरहुआ में बन रहे टेंट सिटी के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह बडालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इससे पहले आजमगढ़ में सीएम योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी यूपी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से देश के बहुतायत इलाके जुड़ जाएंगे। दो साल के अंदर इस कार्य को हरहाल में पूरा करना है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर दिया गया है कि समय से कार्य पूरा करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का तार, स्कूल, मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल को शिफ्ट कर लें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आपराधिक तत्व अगर बाधा डालें तो सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को समय से मुआवजा भी दे दिया जाए।
Trending Videos

आजमगढ़ में सीएम के दौरे के मददेनजर जिला प्रशासन और के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां चौकस रखी। आजमगढ में अपने संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजे अपने दो दिनी प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। 

हेलीकॉप्टर से वो सीधा पुलिस लाइन के हैलीपैड पर उतरे। यहां भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व उदघाटन और लोकार्पण होने वाली योजनाओं का जायजा लेने के लिए सीएम दो दिनी प्रवास पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed