फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi arrived ghazipur before varanasi and mirzapur

वाराणसी- मिर्जापुर से पहले गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी, किया ये काम

Wed, 04 Jul 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
CM yogi arrived ghazipur before varanasi and mirzapur
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के घर जाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी और मिर्जापुर दौरे पर आ रहे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह सबसे पहले गाजीपुर पहुंचे। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के अग्रज भाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने मलिकपुर गए।
विज्ञापन


सीएम योगी सुबह 9:20 बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के सैदपुर स्थित टाउन नेशनर इंटर कालेज उतरे और  मलिकपुर गए। वहां पूर्व मंत्री के परिजनों से मिलने के बाद करीब 10 बजे  रवाना हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। सीएम के स्लागत के लिए गाजीपुर के स्थानीय विधायक और कई भाजपा नेता मौजूद रहे। गाजीपुर से सीएम सीधा वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करेंगे और मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शाम दोनों नेता वाराणसी में प्रवास करेंगे। बता दें कि मलिकपुर गांव में मंगलवार की शाम ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था लेकिन कार्यक्रम निरस्त हो गया। अनुमान लगाया गया कि खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का गाजीपुर आगमन टल गया।  

 

महागठबंधन का भाजपा पर नहीं पड़ेगा कोई असर

CM yogi arrived ghazipur before varanasi and mirzapur
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के घर पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन बनने से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। कुंठित मानसिकता वाले लोगों का यह गठबंधन है।

लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन भाजपा के सामने टिक नहीं पाएगा। ये बातें उन्होंने अपने पैतृक गांव मलिकपुर में  मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पहुंचे पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

एक सवाल के जवाब में  मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरे देश में सफलता का परचम लहराएगी।

पार्टी और सरकार की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। अपने बड़े भाई सूर्यनाथ मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का पर उन्होंने कहा कि दल के लोग उनके परिवार के प्रति संवेदनशील हैं।  

आज मिशन 2019 को रफ्तार देंगे अमित शाह और सीएम योगी

CM yogi arrived ghazipur before varanasi and mirzapur
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जापुर और वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के मिशन 2019 को रफ्तार देंगे। शाह मिर्जापुर में तीन प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद करेंगे।  उनसे सरकार, संगठन, सरकारी योजनाओं और सांसदों-विधायकों का फीडबैक भी लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष बुधवार सुबह 11 बजे तिरुवनंतपुरम केरल से विमान से लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इससे पहले ही लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर पहुंच जाएंगे।  उसके बाद दोनों नेता हेलीकाप्टर से विंध्याचल धाम जाएंगे।

दर्शन-पूजन के बाद दोपहर दोनों नेता दो अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक में इसमें काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के 80 विस्तारक हिस्सा लेंगे। दूसरी बैठक में प्रदेश संगठन के चुनिंदा पदाधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमित शाह और मुख्यमंत्री के आने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा भी विंध्याचल पहुंचेंगे। विस्तारक देर शाम तक विंध्याचल पहुंच गए थे। मिर्जापुर में बैठक के बाद शाम पांच बजे दोनों नेता वाराणसी रवाना हो जाएंगे। शाम 5:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने के बाद वह सीधे बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे।

वहां शाम छह से सात बजे तक आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां से शाम  7:30 बजे नगवां स्थित अमेठी कोठी पहुंचेंगे। जहां संगठन के पदाधिकारियों के साथ अहम मंत्रणा होगी। पांच जुलाई की सुबह 8:15 बजे अमेठी कोठी से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे।

9:15 बजे विमान से आगरा जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को मिर्जापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शहर में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की भी चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed