{"_id":"5c364c4bbdec2256ed2b9692","slug":"cm-yogi-and-maharastra-chief-minister-visit-varanasi-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, कार्यक्रम में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, कार्यक्रम में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
Thu, 10 Jan 2019 06:05 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 10 Jan 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वदेश दर्शन योजना के तहत सारनाथ विकास के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।
10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद से शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। स्वदेश दर्शन योजना के कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद संत कबीर मार्ग स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
11 जनवरी को सुबह मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों के लिए निरीक्षण के लिए ऐढ़ें स्थित टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ालालपुर स्टेडियम का दौरा करेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में समीक्षा बैठक भी करेंगे। दोपहर में वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के निमित्त दो दिवसीय गीत रामायण का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस करेंगे। गीत रामायण की संगीत में प्रस्तुति श्रीधर फड़के और आनंद मांगूलकर और साथी कलाकार देंगे।

Trending Videos
राज्यपाल और दो मुख्यमंत्रियों के आगमन के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन
राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गुरुवार के आगमन के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत शाम छह बजे से रात 11 बजे तक पिपलानी कटरा से लहुराबीर चौराहा के बीच आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को बताया कि पिपलानी कटरा से लहुराबीर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा से नाटी इमली की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इसी तरह मैदागिन चौराहा से वाहनों को कबीरचौरा की तरफ न भेज कर गोदौलिया, रामापुरा होते हुए बेनियाबाग की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इसके अलावा शहर में तीनों वीआईपी के विभिन्न स्थलों पर आवागमन के समय प्रस्थान से 10 मिनट पहले और 10 मिनट बाद तक सड़क की एक लेन का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

व्यवस्था देखने पहुंचे कमिश्नर
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईठजी विजय सिंह मीणा अपनी पूरी टीम के साथ दोपहर में निरीक्षण करने सरोजा पैलेस गए जहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। और चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच के आगे एक सुरक्षा के लिए डी बनाने का निर्देश। वहीं, दोनों मुख्यमंत्री और राज्यपाल के विश्राम के लिए एक अलग से रेस्ट हाउसबनाने कके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।