फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath will vsit of jaunpur ghazipur azamgarh address public meeting inauguration and foundation stone laying of projects

पूर्वांचल में सीएम योगी: आज काशी आएंगे मुख्यमंत्री, दूसरे जिलों में जनसभाओं को करेंगे संबोधित, परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sun, 19 Sep 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Sep 2021 01:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह दूसरे दिन गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर जाएंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi adityanath will vsit of jaunpur ghazipur azamgarh address public meeting inauguration and foundation stone laying of projects
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इसके दूसरे दिन सोमवार को पूर्वांचल के जिलों का दौरा करेंगे। वह गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर जाएंगे। सभी जिलों में मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री गाजीपुर के सैदपुर में संभावित दौरा कर सकते हैं, जहां तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। वहीं, जौनपुर में मुख्यमंत्री 44 करोड़ 20 लाख की कुल 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 36 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस के भगत, डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी डॉ. ओपी सिंह ने सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के सभा स्थल एवं एनएच फोरलेन पर बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। आलाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ मंत्रणा की और व्यवस्था के बाबत जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सभास्थल पर वाटर प्रूफ मंच व पंडाल बनाया जा रहा है। बताया गया कि कार्यक्रम में 25 हजार लोग भाग लेंगे। पंडाल के चारों ओर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है। तैयारी में 200 से अधिक सफाईकर्मी, ब्लॉक कर्मचारी, नगर पंचायत के कर्मचारियों के अलावा पंडाल बनाने वाले विशेषज्ञ ठेकेदारों की टीम रात-दिन जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित फोरलेन पर बन रहा हेलीपैड 
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाया जाने वाला हेलीपैड सैदपुर कोतवाली से दो किलोमीटर दूर पश्चिम में शेखपुर गांव के पास नवनिर्मित फोरलेन हाईवे पर बनाया जा रहा है। भारी वर्षा आदि होने पर हेलीपैड के आसपास दलदल जैसी कठिनाई न पैदा हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।  

जौनपुर में 54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में जनसभा करेंगे। यह जनसभा सार्वजनिक इंटर कॉलेज में दोपहर 12:30 बजे से होगी। इस दौरान वह 54 करोड़ 29 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सीएम 36 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसकी लागत 10008.72 लाख है। इसमें सुजानगंज में मल्टी परपज शीड स्टोर्स, बभनियाव में पेयजल योजना, सरायभोगी, धुरूपुर, उंचगांव, मुस्तफाबाद, बभनियाब, कबीरपुर, तरहटी, भीखपुर, कुरूरीया, लहु और मधपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन, अमोध, अहमद पुर कौथौली, चीतापुर ककरौली, सेमरिया, समसपुर, जमालपुर, बुढन्सापुर, राम चौकी, मुगरडीह, बाल्हामऊ, अमाव, फरिदाबाद, बेरमाव, बटपुरा, घघरिया, नेव रहा, नगौली, कवैली, इटहां में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह गरियाव, भिखपुर में हाइवे के किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण करेंगे। सीएम 44 करोड़ 20 लाख की कुल 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें 15 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से 22.23 किमी की पांच सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा सजाई कला खुर्द, अरावन, पराहित, मथुरा, फरिदाबाद, थलोई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसकी कुल लागत 28 करोड़ 31 लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed