फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath visit will inspect venue of PM Modi public meeting in Varanasi

CM Yogi Visit: काशी आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, पहले करेंगे पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण; फिर समीक्षा बैठक

Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath Visit In Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मेहंदीगंज में रिंग रोड किनारे निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit will inspect venue of PM Modi public meeting in Varanasi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को काशी पहुंचेंगे। वह सीधे मेहंदीगंज पहुंचेंगे। यहां रिंग रोड किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह करीब पौने दो बजे पुलिस लाइन हैलिपैड पहुंचेंगे और यहां से सर्किट हाउस रवाना होंगे।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे से अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे उनकी जानकारी लेंगे। जिले में चल रहे प्रोजेक्टों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Waqf Amendment Bill: काशी में वक्फ की 25 फीसदी जमीन सरकारी, जनवरी में ही शासन को भेजी जा चुकी है रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करीब 3:30 बजे वह कश्मीरीगंज खोजवां स्थित श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण का शिलापूजन करेंगे। इसके बाद पांच बजे बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और फिर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम छह बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दबंगों ने युवक के मुंह में मारी गोली, बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचा घायल; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed