फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi 25% Waqf land government land varanasi district administration report sent to government

Waqf Amendment Bill: काशी में वक्फ की 25 फीसदी जमीन सरकारी, जनवरी में ही शासन को भेजी जा चुकी है रिपोर्ट

Thu, 03 Apr 2025 10:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

वाराणसी जिले में वक्फ की 25 फीसदी जमीन सरकारी है। इसका सर्वे कर जिला प्रशासन जनवरी में ही रिपोर्ट शासन को भेज चुका है।

विज्ञापन
Kashi 25% Waqf land government land varanasi district administration report sent to government
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में वक्फ बोर्ड की 1635 संपत्तियों में 406 सरकारी जमीन पर हैं। इसमें 1537 सुन्नी की और 100 शिया बोर्ड की हैं। जिला प्रशासन जनवरी में ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज चुका है। हालांकि किसी भी जमीन का नाम नहीं खोला गया है, लेकिन माना जा रहा है कुछ बड़ी जमीनें जो प्राइम लोकेशन पर हैं, वह भी इसमें शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने नवंबर 2024 से सर्वे कराना शुरू कर दिया था। जिले की तहसीलों और नगर निकायों की मदद से सर्वे कराकर जनवरी 2025 में ही शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शहर में कब्रिस्तानों की जमीनें राजस्व की जमीन में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह कुछ मजार और मस्जिदें भी सरकारी जमीनों पर बनी हैं। कुछ जमीनों पर कोई निर्माण नहीं है। जिला प्रशासन ने बताया कि तहसील और निकाय के अफसरों की मदद से व्यापक रूप से सर्वे कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि खसरा, खतौनी के आधार पर नगर निगम, नगर पालिका और तहसीलों की टीम ने सर्वे किया है। इसमें दफा 37 में 406 संपत्तियां सरकारी जमीन पर दर्ज मिली थी। शासन को पहले ही रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed