फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath Visit In Varanasi for laid foundation stone of shri ram temple Latest news in hindi

CM Yogi in Varanasi: काशी में सीएम योगी ने PM की जनसभा स्थल का किया निरीक्षण, विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी

Thu, 03 Apr 2025 05:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Varanasi: वाराणसी दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेहंदीगंज में पीएम मोदी के जनसभा स्थल का जायजा लिया। यहां उन्होंने यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visit In Varanasi for laid foundation stone of shri ram temple Latest news in hindi
वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण संघ के नेतृत्व, अशोक सिंघल के सानिध्य और संतों के आशीर्वाद से संभव हो सका। ये बात सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में राममंदिर के शिलापूजन के वक्त कही। सीएम बृहस्पतिवार को 5 घंटे के दौरे पर वाराणसी आए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1.45 बजे मेंहदीगंज हेलिपैड पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित सभा स्थल का निरीक्षण किया। अफसरों ने उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक की। यहां से वह खोजवां स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे और शिलापूजन किया। फिर वो प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे। वहां से कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम 7 बजे लखनऊ लौट गए।

विज्ञापन

पीएम के दौरे की सभी तैयारियां समय से हो जाएं: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अफसरों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले उद्घाटन-शिलान्यास की परियोजनाओं को जांच लें। उन्होंने नमो घाट पर धंसे फर्श का संज्ञान लेते हुए कहा कि इसकी तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता की जांच कराएं। 

विज्ञापन

वरुणा रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण कार्यों के संबंध में ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के संबंध में कहा कि सभा स्थल पर आने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहां पेयजल, छाया, मोबाइल टॉयलेट, ओआरएस के पैकेट आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। 
बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। डीएम एस राजलिंगम ने निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi: साल 1669 में ध्वस्त कराया, 1700 में फिर से बना मंदिर; अब सीएम योगी करेंगे पुनर्निर्माण का शिलान्यास

सर्किट हाउस की बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय और विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी आगमन के दौरान बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed