{"_id":"69facb37267b0dac220801dc","slug":"cm-yogi-adityanath-to-arrive-today-will-review-dalmandi-ropeway-and-cm-grid-roads-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Varanasi: काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Varanasi: काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शन
Wed, 06 May 2026 10:31 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 06 May 2026 10:31 AM IST
सार
Varanasi News: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर रही। सीएम ने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन किए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी पहुंचे। सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। काशी में सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इसके बाद सीएम योगी उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर पर पहुंचे। प्रोफेसर के पुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंगलवार को ही काशी आने वाले थे लेकिन गोरखपुर में शिक्षामित्रों के चेक वितरण कार्यक्रम की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया था।
इसे भी पढ़ें; काम की बात: वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस, सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने किया रूट मार्च
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन और उससे जुड़े रूट डायवर्जन की जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नो-फ्लाई जोन का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात जीरो किया जाएगा। गोदौलिया चौराहे से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। बैठक से पहले उन्होंने कैंट, रोडवेज समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में रूट मार्च किया।
तीन घंटे पहले लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे वाहन
अमर उजाला तिराहे से वीवीआईपी के आगमन से 3 घंटे पहले टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहनों को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे से वीवीआईपी के आगमन से 1 घंटे पहले चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें गोलगड्डा तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मरीमाई तिराहे से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। मलदहिया चौराहे से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जयसिंह चौराहे और लहुराबीर चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
पिशाचमोचन तिराहे (काशी अनाथालय के पास) से भी लहुराबीर की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चेतगंज से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लहुराबीर की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। गिलट बाजार से भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सिंधौरा अंडरपास, टीएफसी से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गिलट बाजार से भोजूबीर की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। महावीर मंदिर चौराहे से सब्जी मंडी तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।