फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surat Express will not arrive at Varanasi Station until 25th women grievances will be heard at Circuit House

काम की बात: वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस, सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद

Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी स्टेशन पर 25 तक सूरत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आएगी। वहीं सर्किट हाउस में कल महिलाओं की फरियाद सुनी जाएगी। इस दौरान महिला अपराध, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति साइबर अपराध की समीक्षा होगी। 

विज्ञापन
Surat Express will not arrive at Varanasi Station until 25th women grievances will be heard at Circuit House
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूरत-थावे एक्सप्रेस 6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24 और 25 मई को बदले मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज रास्ते चलेगी। 

विज्ञापन


इस ट्रेन का ठहराव मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, काशी, वाराणसी और जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। थावे-सूरत एक्सप्रेस थावे से 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 27 मई को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज जं-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का अलर्ट, 17 साल में तीसरी बार मई का पारा 20°C के नीचे
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद
सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा महिलाओं की फरियाद सुनेंगी। इस दौरान महिला अपराध, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति साइबर अपराध की समीक्षा होगी। एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगी। पिछली बार की बैठक में जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका था, उसकी भी समीक्षा होगी। डीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जनसुनवाई में कई विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जिससे महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed