फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi in varanasi meeting with Prime Minister of Mauritius today took blessings of Baba Vishwanath

वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Fri, 22 Apr 2022 07:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

दोनों नेताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विचार किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रविंद जगन्नाथ वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Cm yogi in varanasi meeting with  Prime Minister of Mauritius today  took blessings of Baba Vishwanath
मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तीन दिवसीय दौरे पर काशी आए मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से शुक्रवार को होटल ताज में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों ने प्रधानमंत्री का प्रदेश वासियों की तरफ से स्वागत करते हुए भारत एवं मॉरिशस के मानचित्र उकेरा गया अंगवस्त्रम ओढ़ाया और श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रतीक स्मृति चिह्न स्वरूप प्रदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जगन्नाथ के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने अपने काशी आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। भारत से मॉरिशस का भावनात्मक लगाव है। दोनों देश विकास की संभावनाओं को बहुत आगे तक बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

शुगर के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर विशेष जोर


उन्होंने बताया कि मॉरिशस में शुगर अर्थव्यवस्था का मूल स्रोत है। उन्होंने शुगर के क्षेत्र में मिलकर विकास की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री ने भी भारतवासियों को अपने देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने काशी के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व और वर्तमान दौरे के बीच काशी में अद्भुत एवं आशातीत विकास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान अद्भुत अनुभूति हुई एवं बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के दौरान काफी अभिभूत हुआ।  मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री को बताया कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एवं इच्छा के अनुरूप हुआ है।

गंगा स्नान के बाद अब बाबा विश्वनाथ की अभिषेक के लिए सीधे मंदिर पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। जबकि पूर्व में संकरी-संकरी गलियां थीं और गंगा स्नान के बाद लंबी दूरी तय कर बाबा के दरबार में काफी जद्दोजहद के बाद भक्त पहुंच पाते थे। कॉरिडोर के निर्माण के दौरान 66 नए मंदिर मिले, जिनका पुनरुद्धार कराया गया।

Cm yogi in varanasi meeting with  Prime Minister of Mauritius today  took blessings of Baba Vishwanath
मॉरिशस के प्रधानमंत्री से मिले सीएम योगी - फोटो : एएनआई

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग एक लाख से अधिक भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करते हैं। नव वर्ष के अवसर पर 01 जनवरी को 7 लाख  एवं शिवरात्रि को पांच लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया, जो रिकॉर्ड है।

मुख्यमंत्री ने इच्छा जताते हुए कहा कि मॉरिशस के भारतवंशी काशी आकर बाबा विश्वनाथ एवं माता गंगा का दर्शन करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत एवं मॉरिशस के बीच विकास की जो भी संभावनाएं हैं उसमें उत्तर प्रदेश अपना अग्रणी भूमिका निर्वहन करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

मॉरिशस एवं भारत की संस्कृति एक जैसी

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत एवं मॉरिशस के मैत्रीपूर्ण संबंध को बनाए रखने में मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ के पिता) के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भारतीय प्रवासी दिवस के अवसर पर मॉरिशस गए थे। फरवरी, 2018 आयोजित यूपी अंबेडकर सम्मेलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का शुभकामना प्राप्त हुआ था। मॉरिशस के लोग भारत को अपने पूर्वजों की धरती मानते हैं। मॉरिशस एवं भारत की संस्कृति एक जैसी है। 

मॉरिशस से भी लोग भारी संख्या में काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज एवं कुशीनगर पर्यटन के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उनके विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। मॉरिशस के निवासियों व व्यापारियों का उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से स्वागत है। मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री को विशेष रूप से जोर देते हुए बताया कि काशी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यहां की जनता उनसे अत्यधिक प्रेम करती है।

Koo App

अध्यात्म व क्रांति की भूमि उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ जी का समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

View attached media content

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 22 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed