फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath rally azamgarh

आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा- जब्त होगी गुंडों की संपत्ति

Thu, 16 Nov 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath rally azamgarh
जनसभा में सीएम ने युवाओं, व्यापारियों को लुभाया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला तो वहीं युवाओं से जुड़ने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर हमने रामराज की ओर कदम बढ़ा दिया है। यहां से पलायन कर चुके व्यापारी वापस आकर निवेश के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यदि गुंडों ने व्यापारियों को तंग किया तो उनकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन नहीं बल्कि पूर्ण गारंटी दे रही है। नगर विकास के लिए नगर निकायों में भाजपा बोर्ड का गठन जरूरी है। वे गुरुवार को आजमगढ़ के डीएवी कॉलेज भा को संबोधित कर रहे थे।   
विज्ञापन


भाजपा शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति और उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर सामान दिलाने के लिए केंद्र ने जीएसटी लागू किया। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने की बात कही थी लेकिन पिछली सरकार की हिम्मत नहीं हुई। हमने आते ही अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। जमानत पर घूमने वाले अपराधी अब जेल में रहने में ही भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकारें दंगाइयों को सम्मानित करती थीं, लेकिन आठ महीने में सूबे में एक भी दंगा नहीं हुआ। रोजगार पर चर्चा करते सीएम ने कहा कि पीएम स्किल डेवलपमेंट योजना में छह लाख नौजवानों को रजिस्टर किया गया और तीन लाख को रोजगार से जोड़ा गया है। सरकार डेढ़ लाख पुलिस और एक लाख 76 हजार शिक्षकों की भर्ती शीघ्र शुरू करने जा रही है।  

उन्होंने कहा कि नगर निकायों का विकास करना है तो भाजपा बोर्ड का गठन जरूरी है। क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार जो धन देती है उससे विकास योजनाओं का क्रियान्वयन यहीं से होना है। हम नगर निकायों के सर्वे का काम पूरा कर चुके हैं। पहले चरण में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर पटरी दुकानदारों का पुनर्वास किया जाएगा।

सभी निकायों में एलईडी लाइट लगाने के लिए केंद्र का एक कंपनी से समझौता हुआ है। बिजली बिल में जो बचत होगी उन्हीं पैसों से लाइट लगेगी और सात वर्षों तक कंपनी इन स्ट्रीट लाइटों की देखभाल करेगी। दूसरे चरण में सात जिलों के 16 नगरों में गोशाला बनाएंगे। बाद में यह योजना सभी जिलों में लागू होगी। बंद पड़े उद्योगों को फिर से चालू किया जाएगा। 
 

गाजीपुर में सीएम आगमन की तैयारी जोरों पर

CM yogi adityanath rally azamgarh
आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
 निकाय चुनाव को लेकर 17 नवंबर को दोपहर दो बजे गाजीपुर के  लंका मैदान में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का आगमन होगा। मुख्यमंत्री सभा को पूरे एक घंटे तक संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था की है।

सीएम के आगमन से पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सदर विधायक संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित जनपद के सभी भाजपा विधायक और नेता तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह और संगठन से जुड़े नेता भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

प्रदेश में सरकार गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जनपद में आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर जनपदवासी अति उत्साहित हैं। लोगों को सीएम के आगमन से विकास की उम्मीद जगी है। जिले में पिछले कई दशक से सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा की समस्या जड़ जमा चुकी हैं, इसका निराकरण जरूर होगा।

उधर मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से लंका मैदान पहुंचने की अपील कर रहे हैं। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैर जनपद से पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 12 क्षेत्राधिकारी, 110 थानाध्यक्ष, 530 सिपाही, दो कंपनी पीएसी बल तथा अन्य सादे में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

लंका मैदान में हैलीपैड और मंच की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गुरुवार की दोपहर दो बजे जिलाधिकारी के बाला जी, एसपी सोमेन वर्मा ने संयुक्त रूप से लंका मैदान का निरीक्षण कर महकमे के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed