फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath meet saints about kashi vishwanath corridor project in varanasi

संतों से बोले सीएम योगी, काशी को पर्यटन नहीं, तीर्थ स्थल के तौर पर करेंगे विकसित

Sun, 20 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath meet saints about kashi vishwanath corridor project in varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को वाराणसी पहुंच गए और सर्किट हाउस में विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना पर संत समाज के साथ लंबी बात की।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में बंद कमरे में चली करीब एक घंटे से लंबी बैठक में संत समाज के लोगों ने विश्वनाथ कॉरिडोर के ब्लू प्रिंट को सार्वजनिक करने और धरोहरों के संरक्षण की मांग की। मुख्यमंत्री से उन्हें आश्वस्त किया कि काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र का विकास सबकी भावनाओं को ख्याल में रखकर किया जाएगा।

एक सप्ताह पहले हुए फ्लाईओवर हादसे के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री का विमान शाम 6.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एप्रन से चलकर टर्मिनल के वीआईपी लाउंज में स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर हादसे की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से ली। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने बनारस के संत समाज के लोगों से विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना पर बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मकानों को संरक्षित करने की जरूरत

CM yogi adityanath meet saints about kashi vishwanath corridor project in varanasi
सीएम का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
बैठक में संत समाज के लोगों ने मांग कि वाराणसी पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि तीर्थ स्थल है तो इसका विकास इसे ध्यान में रखकर किया जाए। यहां की गलियों में ही बनारस बसता है, विकास के नाम पर इन धरोहरों को नष्ट नहीं किया जाए।

संत समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 200-300 वर्ष पुराने मकानों को प्रशासन ध्वस्त कर रहा है, जबकि इसे संरक्षित करने की जरूरत है। विकास के कार्य में गरीब तबके का खास ध्यान रखा जाए। न्यास परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली पर संत समाज ने आपत्ति जताई।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी को विश्वास में लेकर और हितों का ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य होंगे। मुख्यमंत्री देर रात शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर पूरे शहर में पुलिस और प्रशासन की अधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed