फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath launches airline between varanasi to nepal

सीएम ने काशी-काठमांडू विमान सेवा को दिखाई झंडी, कहा- सीधी उड़ान से प्रगाढ़ होंगे भारत-नेपाल रिश्ते

Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath launches airline between varanasi to nepal
शुभारंभ करते योगी - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की राजधानी काठमांडू और काशी ही नहीं, शुक्रवार को काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ धाम भी सीधी विमान सेवा से एक बार फिर से जुड़ गए। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काठमांडू के बीच सीधी उड़ान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेपाल की विमानन कंपनी बुद्धा एयर के विमान ने शाम 6.30 बजे काठमांडू के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा भारत और नेपाल की विरासत साझी रही है। यहां की संस्कृति और संस्कार भी एक-दूसरे के पूरक हैं। बाबा विश्वनाथ और पशुपतिनाथ तक दोनों देशों के श्रद्धालु आते-जाते रहे हैं। इस विमान सेवा से दोनों देशों में और निकटता आएगी।
विज्ञापन


विमान सेवा दोनों देशों के बीच शुरू हुई बस सेवा की अगली कड़ी है। दरअसल, 2015 में नेपाल में भूकंप से हुई तबाही के बाद वाराणसी से काठमांडू विमान सेवा को नेपाल की ओर से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के पहले दिन काठमांडू से 42 यात्री 3.35 बजे यहां आए थे। बाद में इतने ही यात्री यहां से रवाना हुए। विमान के पहुंचते ही वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

काठमांडू के लिए विमान सेवा का उद्घाटन करने से पहले मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जाम और खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे पर अधिकारियों से बातचीत की।


इस दौरान उन्होंने सफाई के लिए शनिवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एक बार फिर कहा कि विकास कार्यों में काशी के मूल स्वरुप से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed