फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath asked child in varanasi how is lassi made

CM in Varanasi: सीएम योगी ने बच्चे से पूछा- लस्सी कैसे बनती है, जाना तरीका, जताया दुलार; बोले- खुश रहो

Thu, 03 Apr 2025 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

सीएम योगी गुरुवार को काशी दाैरे पर रहे। उन्होंने यहां श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath asked child in varanasi how is lassi made
सीएम ने यश से जाना लस्सी बनाने का तरीका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने काशी दाैरे के दाैरान बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर मार्ग पर स्थित लस्सी की दुकान में बैठे से बातचीत की। उससे पूछा कि लस्सी कैसे बनती है। इस पर बच्चे ने मुस्कुराकर जवाब भी दिया। इससे खुश होकर सीएम ने उसे चाॅकलेट और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन




इसके बाद सीएम ने कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। वे मंदिर में लगभग 18 मिनट तक रहे। विधि-विधान से दर्शन-पूजन किए। मंदिर के पुजारी नवीन गिरी ने कहा कि शांति और सद्भावना के लिए सीएम ने पूजा की। सीएम की शुरू से कामना रही कि देश में सबका मंगल हो। सद्भावना बनी रहे। 

विज्ञापन

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भूमि पूजन किए। उन्होंने कहा कि 700 वर्षों का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक समृद्ध परंपरा के नवीनीकरण के साथ आज काशी में हम सभी को जोड़ने का सौभाग्य मिला है। 

मैं इस मौके पर संपूर्ण कार्यक्रम के प्रणेता आयोजक स्वामी राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपने गुरु विरासत को एक नया स्वरूप एक भव्य राम मंदिर के रूप में देने के इस कार्यक्रम के साथ हम सभी को जुड़ने का सौभाग्य दिया है। यह अवसर सभी के पास नहीं आता है। 

हम सभी भारतवासी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। हमारी पीढ़ी भी सौभाग्यशाली है। हमारी स्पीड ने एक समृद्ध विरासत को अपनी आंखों में देखा है। 

इन कार्यक्रमों को मूल रूप लेते हुए हम देख रहे हैं कि अब पिछले वर्ष ही 22 जनवरी 2024 को कई पीढ़ियां पूज्य संतों की एक लंबी विरासत देश संकल्प के साथ पूरा जीवन जी थी। उस संकल्प को मूर्त रूप लेते हुए अयोध्या धाम में हमने देखा है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमल से 500 वर्षों की विरासत को हमने श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर के रूप में अयोध्या धाम में रामलीला के विराजमान होते हुए देखा। 

राम जन्मभूमि आंदोलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नेतृत्व था। इसी क्रम में जगतगुरु स्वामी राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा कि काशी में 1398 में श्रीराम मंदिर की स्थापना हुई थी। 1669 में औरंगजेब ने इसे ध्वस्त किया था। मंदिर काफी जीर्ण-शीर्ण हो गया है। सीएम योगी ने मंदिर के शिलान्यास का पूजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed