फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath arrived varanasi check development in night

वाराणसी में सीएम योगीः यातायात व्यवस्था पर फिर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी

Mon, 29 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath arrived varanasi check development in night
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर की यातायात व्यवस्था पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि जाम की समस्या को खत्म किया जाए।  रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा निर्धारित समय सीमा में काम नहीं होने पर जवाबदेही तय कर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में शांति व सुरक्षा का अच्छा वातावरण बने और स्थानीय लोगों सहित यहां आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक अच्छा महसूस करें। कमिश्नर एवं डीएम विकास कार्यों का, एडीजी, आईजी एवं एसएसपी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का सतत और सघन पर्यवेक्षण करें। अच्छे कार्य करने वालों की प्रशंसा व खराब कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हर हालत में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मोती झील को काशी की पहचान बताते हुए कहा कि वहां अवैध कब्जा और प्लाटिंग नहीं होने पाए। उसे और सुंदर बनाएं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, रिंग रोड, मल्टीमॉडल टर्मिनल, अस्पताल भवनों के निर्माण, विद्युतीकरण, हृदय योजना, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी, सीवरेज परियोजनाएं, पेयजल योजनाएं, सेंट्रल कमांड कंट्रोल, लाइट एंड साउंड सिस्टम, कान्हा उपवन, वरुणा चैनेलाइजेशन, आश्रम पद्धति विद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि छात्रों के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। अनैतिक वसूली कतई नहीं हो। मात्र इक्का-दुक्का लोग होते हैं जो माहौल खराब करते हैं। बीएचयू का देश-विदेश में ऊंचा नाम है। इसे बदनाम नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस प्रो-एक्टिव होकर कार्य करे। पुलिस लाइन में पुरुष व महिला कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बैरक बनवाई जा रही है। पुलिस लाइन साफ. सुथरी, आवास व बैरक अच्छे हालात में रखे जाएं। 
 

जल निगम के अधिकारी को फटकारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर जल निगम के अधिकारी को बैठक में ही खड़ा कर दिया। शाही नाला की सफाई में देरी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से कनेक्शन नहीं जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारी को फटकार लगाई।

की साफ-सफाई पर असंतोष जताया और नगर आयुक्त को इस बारे में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। शहर के लोगों के हर दिन जाम की समस्या से दो-चार होने पर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस बाबत जल्द से जल्द उपाय किए जाएं।

दो दिन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने पहले दिन विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सचेत किया कि किसी भी योजना में ओवर रिपोर्टिंग या फेक रिपोर्टिंग नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों के कार्यों का थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि आवासों का एक भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को याद दिलाया कि कराए जा रहे कार्यों में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हर घर की भागीदारी हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया कि उत्सव सा माहौल बनाने के लिए सभी विभागों के साथ हर घर को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आने वाले प्रवासी मेहमानों के रूट्स तलाशने के लिए काम करने को कहा।

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन रविवार शाम सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में हर व्यक्ति की भूमिका होगी। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस-प्रशासन का जनता से समन्वय और संवाद बहुत अच्छा हो। प्रवासियों के सामने काशी की अच्छी छवि बनाने के लिए अभी से काम करना होगा।

इसमें यहां की आध्यात्मिकता और पौराणिकता को सुरक्षित रखते हुए कराए गए विकास कार्यो का प्रदर्शन किया जाए। सभी घाटों पर लघु भारत की छवि बनाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा पूरे शहर में ऐसा माहौल बने कि यहां से लौटने वाले प्रवासी पूरे विश्व में काशी के ब्रांड अंबेसडर की भूमिका में आ जाएं।

दीपावली से पहले जगमग हो काशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि दीपावली, छठ पूजा, देव दीपावली, प्रवासी भारतीय सम्मेलन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। देश-विदेशों से हजारों लोग आएंगे। इस दौरान सड़कों के पोल पर एलईडी लड़ियों से शहर जगमग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी के लिए विशेष सहयोग है। 
 

मुख्यमंत्री से मिले कुलपति और छात्रसंघ पदाधिकारी 

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में नियुक्ति पर रोक के विरोध में छठे दिन रविवार को भी विश्वविद्यालय नहीं खुला। इधर, शाम को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अब तक की घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रनेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार की चेतावनी आदि पर भी बातचीत की। 

इसी दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रनेताओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। मामले में फैसला न होने से छात्रनेताओं ने विरोध जारी रखने का फैसला लिया है। 
कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक के बाद से ही विश्वविद्यालय बंद है। केंद्रीय कार्यालय समेत सभी विभागों में तालाबंदी के कारण पठन-पाठन से लेकर दीक्षांत समारोह की तैयारी बाधित हो रही है। छह दिन में तीन बार कुलपति और छात्रनेताओं के बीच बातचीत हो चुकी है लेकिन परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed