फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath arrived in Varanasi, a driver involved in the fleet report corona positive

वाराणसी: सीएम योगी की फ्लीट में शामिल एक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, वाहनों को किया गया सैनिटाइज

Fri, 09 Apr 2021 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 05:10 PM IST
सार

  • आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी पुलिसकर्मियों और फ्लीट के चालकों का एंटीजेन किट से की गई जांच 
  • दोपहर तीन बजे पहुंचे बीएचयू, केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की तैयारियों का हाल जाना 
  • सीएम योगी ने प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दूसरी लहर से बचाव के दिए सुझाव

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath arrived in Varanasi, a driver involved in the fleet report corona positive
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व फ्लीट के वाहनों को किया गया सैनिटाइज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम योगी के पहुंचने से पहले सतर्कता के तौर पर सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों और फ्लीट के चालकों का एंटीजेन किट से टेस्ट किया जा रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब कोरोना जांच हुई तो सीएम योगी के दौरे में लगी एक फ्लीट का चालक कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना पॉजिटिव मिलते ही चालक को आइसोलेशन में भेज दिया गया। साथ ही सीएम की फ्लीट में लगे सभी वाहनों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वाराणसी पहुंचे। सीएम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पहुंचे। केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की उन्होंने समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों समेत अन्य अफसरों को कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के सुझाव भी दिए। सीएम योगी ने प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आगमन से पूर्व हुई कोरोना जांच

CM Yogi Adityanath arrived in Varanasi, a driver involved in the fleet report corona positive
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करने सीएम योगी का शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचना तय था। एहतियात के तौर पर सीएम के आगमन से पूर्व सुबह ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों समेत फ्लीट के चालकों का एंटीजेन किट से टेस्ट किया जा रहा था। इसी बीच बीएचयू पहुंची सीएम योगी की फ्लीट का एक चालक कोराना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। 

आनन फानन फ्लीट वाहन समेत चालक को अलग किया गया। उसे आइसोलेशन में भेजा गया। वहीं चालक के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी से अलग कर दिया गया। इसके अलावा सभी वाहनों को सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed