{"_id":"5acb39a54f1c1b506b8b4827","slug":"cm-yogi-adityanath-announce-award-to-weightlifter-punam-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस की बेटी पूनम यादव के लिए सीएम योगी ने की इनाम की घोषणा, डीएम ने घर पहुंचकर खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस की बेटी पूनम यादव के लिए सीएम योगी ने की इनाम की घोषणा, डीएम ने घर पहुंचकर खिलाई मिठाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसीvara
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
पूनम के घर मिठाई लेकर पहुंचे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही उन्हें राजपत्रित अधिकारी की नौकरी भी मिलेगी।
बनारस की पूनम यादव ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को पूनम यादव के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।
इसके अलावा डीएम ने पूनम के परिवार वालों का मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएम के अलावा पूनम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
सीएम योगी ने रविवार को पूनम को पुरस्कार सम्मान राशि और नौकरी देने की घोषणा की। सीएम ने इस उपलब्धि के पूनम यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा राज्य गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

किसान परिवार से हैं पूनम यादव
पूनम यादव
बता दें इससे पहले रविवार को पूनम यादव के स्वर्ण पदक जीतने पर पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस स्वर्णिम सफलता पर उन्हें बधाई दी है। पूनम यादव किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता कैलाश यादव सामान्य किसान हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अब तक पांच गोल्ड मेडल मिले हैं। ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ही मिले हैं। 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाकर सोन पर कब्जा जमाया था।
उन्होंने स्नैच में 100 किलो का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम का भार उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया थी। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की सारा डेविस रहीं थी।